HomeBreaking Newsरिश्वत लेते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल,SSP ने कहा! दोषी पाए जाने पर...

रिश्वत लेते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल,SSP ने कहा! दोषी पाए जाने पर कार्यवाई तय

बता दें कि पुलिस के इस तरह खुलेआम रिश्वतखौरी या अवैध वसूली की तस्वीरें सामने आना आम सी बात हो गई है। कुछ दिन पहले ही शहर के सिरोल थाने में पदस्थ सिपाही का ऑडियो वायरल हुआ था जिसमें वह तीन गाड़ियों के बदले 6 हजार रुपए रिश्वत मांग रहा था। उससे पहले नो एंट्री में ट्रकों की एंट्री का खेल का पर्दाफाश भी पुलिस के आला अधिकारी कर चुके हैं।


ग्वालियर/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक पुलिसकर्मी का रिश्वत लेते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है। सामने आए वीडियो पर गौर करें तो इसमें शहर के बहोड़ापुर थाना में पदस्थ सब इंस्पेक्टर 500 रुपए रिश्वत लेते हुए नजर आ रहा है। बुधवार को सामने आए वीडियो ने पुलिस महकमें भी हड़कंप मचा दिया है। ग्वालियर एसएसपी ने सीएसपी से इस पूरे मामले की जांच कर कर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। माना जा रहा है कि, गुरुवार शाम तक एएसपी के समझ संबंधित पुलिसकर्मी की रिपोर्ट पेश की जाएगी। दोषी पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मी को सस्पेंड किया जा सकता है।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,बुधवार शाम से सोशल मीडिया पर एक वीडियो छाया हुआ है। वीडियो में एक पुलिसकर्मी कुर्सी पर बैठा है। आसपास के दृश्य पर गौर करें तो लग रहा है कि, वो कोई कबाड़े की दुकान है। अब तक की पुलिस जांच में सामने आया है कि, वीडियो बहोड़ापुर में स्थित ट्रांसपोर्ट नगर की एक कबाड़ा गोदाम का है। वहीं, वीडियो में रिश्वत लेते नजर आ रहा पुलिसकर्मी बहोड़ापुर थाना में पदस्थ ASI राम अवतार तोमर है। ऐसा बताया जा रहा है कि यह पुलिसकर्मी की बीट एरिया में आता है। यहां कबाड़ा गोदाम में कई तरह का कबाड़ा लाया जाता है। इनमें दो नंबर का काम करने वाले कबाड़ा व्यवसायी पुलिस को हफ्ता वसूली देते हैं।

इनका कहना

एसएसपी अमित सांघी का कहना है कि, वायरल वीडियो हमारे भी सामने आया है। इसके बाद सीएसपी ग्वालियर से रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट में अगर संबंधित पुलिसकर्मी दोषी सिद्ध होता है तो उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। किसी भी सूरत में इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं होगी।

वीडियो देखें

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!