HomeBreaking Newsभितरवार जनपद अध्यक्ष के पति का पैसे लेते वीडियो वायरल,इसके पहले हंगामा...

भितरवार जनपद अध्यक्ष के पति का पैसे लेते वीडियो वायरल,इसके पहले हंगामा करते आये थे नज़र

बता दें कि भितरवार की जनपद अध्यक्ष अनीता रावत द्वारा रेत के डम्पर को रोके जाने का वीडियो कल वायरल हुआ था। जिसमे उनका विवाद होते नज़र आ रहा था। जिसके बाद आज अनीता रावत के पति मोती रावत का पैसे लेते हुए यह वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे वे एक लाख रुपये की राशि लेते नज़र आ रहे है। बताया जा रहा है की रेत कंपनी व जनपद अध्यक्ष के पति का आपसी विवाद चल रहा है।


भितरवार/मध्यप्रदेश।

रेत के डंपरों को रोकना भितरवार जनपद अध्यक्ष अनीता सिंह एवं उनके पति मोती सिंह रावत को भारी पड़ता दिख रहा है। मंगलवार को उनके द्वारा बीच रास्ते में रेत से भरे डंपर बंदूक की दम पर रोके गए थे, पर रॉयल्टी होने के चलते कोई कार्यवाही नहीं हो पाई। मंगलवार को उनका जो वीडियो वायरल हुआ था वो मामला अभी थमा भी नहीं था कि आज फिर एक वीडियो वायरल हो गया जिसमें मोती सिंह रावत पैसों का लेनदेन करते दिख रहे हैं।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,इस वीडियो में किस चीज का लेनदेन हो रहा है यह तो स्पष्ट नहीं है, पर वीडियो देखकर इतना तो स्पष्ट लग रहा है कि कोई लंबा चौड़ा हिसाब है जो प्रतिदिन के मुताबिक गिनती में लिया जा रहा है। बाकायदा बताया जा रहा है कि आप तक 8 तारीख तक का हिसाब पहुंच चुका है, आगे का हिसाब डेट के हिसाब से चालू रहेगा। बता दें कि कल ही जनपद पंचायत अध्यक्ष अनीता रावत के पति मोती सिंह रावत का एक और वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो रेत लेकर जा रहे चार डंपरों को बंदूक के दम पर रोक रहे हैं। इतना ही नहीं, रॉयल्टी दिखाने के बाद भी उन्होने ड्राइवरों के साथ मारपीट की। इसी के बाद अब आज एक और वीडियो सामने आ गया है।

चर्चा का विषय बना वायरल वीडियो

इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही माहौल लगातार गर्म होता दिख रहा है। लोग तरह-तरह की चर्चा करते दिख रहे हैं। कई लोग इसे मंगलवार की घटना को दबाव बनाने के तहत किया गया कृत्य भी बता रहे हैं। फिलहाल मोती सिंह के दोनों वीडियो चर्चा का विषय बन गए हैं। अब यह समझ में नहीं आ रहा कि मोती सिंह रेत के अवैध उत्खनन पर कार्रवाई कराना चाह रहे हैं या फिर कुछ और।

हम इस वायरल वीडियो की सत्यता कोई पुष्टि नहीं करतें है कि यह कबका है और आखिर किस चीज का लेनदेन किया जा रहा है

 

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!