खंडवा/मध्यप्रदेश।
लॉकडाउन में कलेक्टर द्वारा लॉकडाउन के समय टीम बनाई गई है। जिनका काम है कि जो लोग लॉकडाउन का नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। उन पर चालानी कार्रवाई की जाए और उनको समझाइश दी जाए लेकिन अब यह टीम विवादों में घिरती जा रही है।
कोरोना कर्फ्यू में गुरुवार दोपहर बाइक सवार मां-बेटे को पुलिस ने चालान के लिए रोका। कहासुनी के बीच जवान ने कमेंट किया तो उससे महिला से विवाद बढ़ गया। महिला ने पुलिस जवान को थप्पड़ जड़ दिया। यही नहीं, मारने के लिए चप्पल तक उठा ली। वहां मौजूद किसी ने इसका वीडियो बना लिया। दोनों पक्षों ने थाना कोतवाली जाकर आवेदन दिया है।
क्या है पूरा मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार,घंटाघर क्षेत्र में एक महिला बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर काम पर निकली। तभी पुलिस टीम ने महिला और उसके बेटे को रोक लिया। पुलिस जवान ने गाड़ी की चाबी निकाल ली। विवाद बढ़ा तो जवान ने महिला को कुछ अपशब्द कह दिए, जिसके बाद महिला आग बबूला हो गई। महिला ने होमगार्ड जवान को थप्पड़ मार दिए और महिला का गुस्सा इतना थमा नहीं कि महिला ने पैरों की चप्पल निकालकर जवान के पीछे भागने लगी। तभी लोगों ने महिला को समझाकर शांत कराया।
कोतवाली पहुंची महिला ने बताया कि वह घरों में जाकर झाड़ू पोछा और खाने बनाने का काम करती है। काम पर जा रही थी, तभी रास्ते में पुलिस जवान ने रोका और अभद्र व्यवहार करने लगा। घटना को कई लोगों ने कैमरे में कैद भी किया है। इसकी शिकायत आज सिटी कोतवाली थाना मैं पहुंचकर आवेदन दिया है। ऐसे जवान के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। जो महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं।
इनका कहना
पुलिस टीम के प्रमुख दिनेश पांडे ने बताया लॉकडाउन के नियमों को पालन कराया जा रहा है। उसी के तहत वाहन चलाते समय महिला के बेटे ने मास्क नहीं पहना था। गाड़ी रोकी तो महिला ने जवान के साथ मारपीट करना शुरू कर दी। इसी को लेकर हमारे द्वारा भी आवेदन दिया है।
