बता दें कि न्यायिक मजिस्ट्रेट पर खुलेआम स्कॉर्पियो सवारों द्वारा हमला करने का मामला सामने आने के बाद पुलिस के हाथ-पैर फूल रहे हैं। पुलिस अधिकारियों के हाेश उड़े हुए हैं। क्राइम ब्रांच व थाटीपुर थाना पुलिस रात से ही हमलावरों को पकड़ने के लिए दबिश दे रहै। सूचना है कि कुछ संदेही पकड़े भी गए हैं। इसमें SP ग्वालियर अमित सांघी का कहना है कि आरोपी कोई भी हो किसी भी हालत में बच नहीं सकते हैं।
ग्वालियर/मध्यप्रदेश।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में गुंडे बदमाश एक के बाद एक खुलेआम वारदातों को अंजाम देते हुए पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। क्या आम और क्या खास किसी को भी ये बदमाश अब बख्शने के मूड में नही दिख रहे हैं। कुछ ऐसा ही मामला ग्वालियर में सामने आया है जहाँ बदमाशों ने पुलिस के सामने खुली चुनौती पेश की है।
बदमाशों के हौसलें तो देखिए कि उन्होंने ने न्यायिक मजिस्ट्रेट पर ही हमला बोलकर लूट को अंजाम दे डाला।घटना शहर के थाटीपुर इलाके की सबसे सुरक्षित कही जाने वाली मजिस्ट्रेट कॉलोनी की है। अब इस स्थिति में पुलिस द्वारा आमजनता की सुरक्षा की उम्मीद तो बेमानी ही होगी। इतनी बड़ी घटना के बाद भी थाना प्रभारी की उदासीनता पर प्रश्न चिन्ह उठते हैं। दरअसल,स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने न्यायिक मजिस्ट्रेट पर हमला किया है। हमलावरों ने कट्टा, बंदूक के बट से सिर पर कई बार मारा, एक बदमाश ने नाक पर चाकू मारा। इसके बाद जमीन पर पटककर लात घूंसे मारे और 2 तोले सोने की चेन लूट कर भाग गए। घटना शनिवार रात 8.40 बजे मजिस्ट्रेट कॉलोनी थाटीपुर की है। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर भाग चुके थे। न्यायिक मजिस्ट्रेट की शिकायत पर तत्काल थाटीपुर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है।
क्या है पूरा मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार,शहर के थाटीपुर स्थित मजिस्ट्रेट कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय सचिन जैन पुत्र विमल कुमार जैन न्यायिक मजिस्ट्रेट हैं। शनिवार रात वह खाना खाने के बाद अपने साथी मजिस्ट्रेट राम मनोहर दांगी के साथ कॉलोनी के बाहर टहल रहे थे। तभी एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो नंबर MP32BC-0411 तेज रफ्तार में आते हुए दिखी। गाड़ी को अपनी ओर आते देखकर दोनों मजिस्ट्रेट कूद कर एक गिट्टी के टीले पर चढ़ गए। न्यायिक मजिस्ट्रेट सचिन जैन ने कार सवार युवकों को समझाया कि गाड़ी कैसे चला रहे हो। इस पर कार से 6 युवक उतरे और गाली गलौज करने लगे।
मामला बिगड़ता देख मजिस्ट्रेट के साथी राम मनोहर वहां से मदद लेने के लिए कॉलोनी की तरफ भागकर गए। मजिस्ट्रेट सचिन ने गाली देने का विरोध जताया तो कार सवार बदमाशों ने उन्हें पकड़कर उनके गले से सोने की 2 ताेला वजनी चेन लूट ली और जमीन पर पटककर पीटना शुरू कर दिया। तभी एक बदमाश ने उनको चाकू मारा जो चेहरे और नाक पर लगा। अन्य दो बदमाशों ने बंदूक और कट्टा के बट से पीटा। इसी समय मजिस्ट्रेट राम मनोहर दांगी व कॉलोनी के अन्य लोग वहां आ गए और बदमाश धमकियां देकर भाग गए। तत्काल सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने न्यायिक मजिस्ट्रेट सचिन जैन की शिकायत पर लूट, हत्या के प्रयास व मारपीट और हमले का मामला दर्ज किया है।
इनका कहना
जैसा न्यायिक मजिस्ट्रेट सचिन जैन ने पुलिस को बताया कि कार में 6 युवक सवार थे। उनमें से एक युवक ने जाते समय कहा था कि तुम हमें जानते नहीं हो मैं सुधीर कमरिया हूं। सभी लोगों की उम्र 22 से 30 साल के लगभग थी। इसी आधार पर पुलिस आरोपियों की पड़ताल कर रही है। मजिस्ट्रेट ने हमलावरों की कार का जो नंबर MP32BC-0411 बताया है। वह गाड़ी दतिया के बुंदेला कॉलोनी निवासी सुधीर कमरिया पुत्र रामकुमार कमरिया के नाम पर रजिस्टर्ड है। इसी नंबर के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
थाटीपुर थाना प्रभारी आरबीएस विमल ने हमले की पुष्टि की है। और कहा अभी कोई भी अपराधी पुलिस की गिरफ्त में नही आये हैं। जैसे ही कोई अपडेट होगा तो बताया जाएगा।
―आरबीएस विमल,थाना प्रभारी,थाटीपुर।
