बता दें कि जानकारी के अनुसार अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर ने थाना प्रभारी की गाड़ी को टक्कर मारी जिस वजह से यह दुर्घटना हुई। चिरूला थाना प्रभारी भूमिका दुबे शनिवार-रविवार की दरमियानी रात नाइट गश्त पर थीं। जब वह पुलिस जीप से चिरूला से ग्वालियर हाइवे की तरफ जा रही थी कि तभी सामने से आ रही रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने पुलिस जीव काे टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रैक्टर ट्राली चालक वाहन माैके से फरार हाे गया। हाल ही में चिरूला थाना प्रभारी भूमिका दुबे उप-निरीक्षक पद से पदोन्नत होकर निरीक्षक बनाई गईं हैं।
दतिया/मध्यप्रदेश।
मध्यप्रदेश के दतिया जिले से एक बड़ी सड़क दुर्घटना (road accident) सामने आ रही है। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश (uttar pradesh) की सीमा को जोड़ने वाले थाना चिरूला (chirula) में पदस्थ थाना प्रभारी भूमिका दुबे एक सड़क दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हो गयीं। हादसा रात करीब 12:00 बजे हुआ था। इस घटना में थाना प्रभारी और आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राथमिक उपचार के बाद दाेनाें घायलाें काे इलाज के लिए झांसी रेफर किया गया है। उधर घटना के बाद पुलिस ने ठंडी सड़क नंबर एक स्कूल के सामने ट्रैक्टर ट्राली काे पकड़ लिया है।
क्या है पूरा मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार,हादसा काफी भयावह था और थाना प्रभारी भूमिका व आरक्षक राजीव वर्मा गंभीर रुप से घायल हो गए। जब इस घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक, दतिया को लगी तो घायल थाना प्रभारी भूमिका दुबे की हालत को देखते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से इलाज हेतु झांसी के लिए रेफर करवाया। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के वक्त भूमिका अपनी कार में थीं। उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट रात 12:00 बजे ग्वालियर झांसी हाईवे के (कस्तूरी गार्डन) पटवारी फार्म के पास हुआ है।
