HomeBreaking Newsदर्दनाक सड़क हादसा:तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से थाना प्रभारी उमेद सिंह...

दर्दनाक सड़क हादसा:तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से थाना प्रभारी उमेद सिंह राजपूत समेत 3 की मौत

बता दें कि छोटा हाथी वाहन ने दो बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे पीटीएस पचमढ़ी पिपरिया में पदस्थ टीआई और बच्ची समेत 3 लोगों की मौत हो गई है। जबकि दूसरे वाहन पर बैठे 3 लोग घायल हो गए हैं। जिनका पिपरिया के स्वास्थ केंद्र में इलाज चल रहा है।

पिपरिया/नर्मदापुरम/मप्र।

मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले में पिपरिया बनखेड़ी के बीच रामपुर के पास अनियंत्रित पिकअप ने दो बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में 3 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें पिपरिया सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पिपरिया पुलिस ने छोटा हाथी वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। वहीं टीआई के निधन की वजह से पुलिस महकमे के अधिकारियों कर्मचारियों में शोक की लहर हैं।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,एसडीओपी शिवेंदु जोशी ने बताया कि हादसे में पचमढ़ी पुलिस स्कूल में पदस्थ टीआई उमेद सिंह राजपूत और कपूरी निवासी पंडित हल्के भैया गिर्दोनिया की मौत हो गई। उमेद सिंह बनखेड़ी थाने भी पदस्थ थे। वहीं दूसरी बाइक पर सवार 9 साल की बच्ची पायल की भी हादसे में मौत हुई है।
जानकारी के अनुसार, हादसे में रजोला निवासी दिनेश अहिरवार, धनबाई अहिरवार और उनका बेटा साहिल (10) घायल हैं। घटना का पता चलते ही पिपरिया बनखेड़ी में दुख की लहर फैल गई।

इनका कहना

टीआई उमेश सिंह राजपूत कपूरी वाले पंडित हल्के भैया गिर्दोनिया के साथ पिपरिया से बाइक से बनखेड़ी जा रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर अनियंत्रित पिकअप ने दो बाइक को रौंद दिया। जिसमें इन दोनों की भी मौत हो गई।

–शिवेंदु जोशी,एसडीओपी।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!