HomeBreaking Newsदुःखद:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार आरक्षक को रौंदा,मौके पर दर्दनाक मौत

दुःखद:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार आरक्षक को रौंदा,मौके पर दर्दनाक मौत

शिवपुरी/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है। जहां एक तेज रफ्तार ट्रक (truck) ने बाइक सवार आरक्षक (constable) को कुचल दिया। हादसे में आरक्षक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। आरक्षक शिवपुरी से करेरा वारंट लेके गया था और रास्ते में दुर्घटना का शिकार हो गया। आरक्षक की असमय मौत से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं आरक्षक की मौत पर पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने शोक व्यक्त किया है।

क्या है पूरा मामला

खून से लथपथ आरक्षक का शव व क्षतिग्रस्त वाहन

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के अमोला घाटी पर शिवपुरी से करेरा जा रहे सुरवाया थाना में पदस्थ आरक्षक सुनील सगर को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। वहीं रफ्तार तेज होने से ट्रक अनियंत्रित हो गया और ट्रक के नीचे आरक्षक सुनील आ गया। और ट्रक ने आरक्षक को रौंद दिया जिससे आरक्षक की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। बाद में सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। वहीं आरक्षक के शव को शिवपुरी पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि आरक्षक का नाम सुनील सगर है। जो शिवपुरी गया हुआ था, और शिवपुरी से करेरा लौटते समय यह हादसा घटित हुआ। फ़िलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!