HomeBreaking Newsसटोरियों से पैसे मांगने के आरोप में 7 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज,अब...

सटोरियों से पैसे मांगने के आरोप में 7 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज,अब तक TI समेत 19 पर हुई कार्यवाही

बता दें कि इस पूरे मामले में पुलिस कर्मचारियों की शिकायत मिलने के बाद एसपी ने एएसआई जयप्रकाश पांडे,आरक्षक अतुल रैकवार,अरविंद वर्मा,चंदू रघुवंशी,कुलदीप,राकेश ठाकुर के साथ पुलिसकर्मी जगराज को निलंबित किया है। निलंबित पुलिसकर्मी राजधानी भोपाल के ऐशबाग थाने में पदस्थ थे।


भोपाल/मध्यप्रदेश।

राजधानी भोपाल के ऐशबाग थाने के एक एएसआई समेत 7 पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। यह आदेश एसपी साउथ कृष्णा ने जारी किए हैं जिसके बाद पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस कर्मियों पर सट्टा चलाने वालों से पैसे मांगने के आरोप हैं। इसके साथ ही एसपी ने थाना प्रभारी को नोटिस जारी कर जवाब भी मांगा है। थाना प्रभारी भी जांच के दायरे में हैं।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऐशबाग थाने में बीते दिनों बड़ा जुआ पकड़ाया था जिसके बाद गाड़ी चलाने वाले पूर्व कर्मचारी ने इस मामले की शिकायत एसपी से की थी। वहीं पूर्व कर्मचारी का आरोप था कि थाने के पुलिसकर्मी सटोरियों से रूपए मांगते हैं। पूर्व कर्मचारी की शिकायत पर सभी पुलिस कर्मियों की कॉल डिटेल निकाल कर जांच की गई जिसमें पूरे मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद एसपी द्वारा 7 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। वहीं इस मामले में थाना प्रभारी को नोटिस भी जारी किया है। नोटिस का जवाब मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इससे पहले 12 पुलिसकर्मियों को किया गया था लाइन अटैच

बताया जा रहा है कि जांच में सटोरियों से मिली भगत और पैसे लेने के साक्ष्य मिले हैं। जिसके आधार पर एसपी (SP) ने कार्रवाई की है। इससे पहले टीआई समेत 12 पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया गया था।

क्राइम ब्रांच ASP ने भेष बदलकर दी थी दबिश

आपको बता दें कि इससे पहले राजधानी भोपाल के ऐशबाग में क्राइम ब्रांच ASP ने बरमूडा और गमछा ओढ़कर रात के अंधेरे में मोबाइल टॉर्च का सिग्नल देकर दबिश दिया था। वहीं ऐशबाग में बदमाश जुबैर मौलाना के बड़े जुआ फड का खुलासा किया था। इसके बाद पुलिसकर्मियों की मिलीभगत के बारे में पता चलते ही एसपी ने कार्रवाई की है। अब तक 19 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुई है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!