HomeBreaking Newsलोकायुक्त ने पटवारी को 10 हज़ार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों...

लोकायुक्त ने पटवारी को 10 हज़ार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोचा

बता दें कि लोकायुक्त निरीक्षक ने बताया कि पटवारी को रिश्वत लेते पकड़ने के बाद आगे की जांच की जाएगी और भवन की तलाशी लेने के बाद आय से अधिक संपति की जांच की जाएगी और आय से अधिक संपति मिलने पर पटवारी के लिए आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होने बताया कि तहसील कार्यालय में सात सदस्सीय टीम प्राथी की शिकायत पर कार्रवाई करने पहुंची है।


बालाघाट/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश में रिश्वतखोरी कम होने का नाम नहीं ले रही है। प्रदेश में एक दिन ऐसा खाली नहीं जाता कि कोई रिश्वतखोर अधिकारी और कर्मचारी पकड़ा ना जाए। इसी तारतम्य में बालाघाट तहसील कार्यालय में बुधवार को लोकायुक्त जबलपुर पुलिस ने पटवारी शैलेंद्र हरिनखेड़े को दस हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पटवारी को रिश्वत के साथ पकड़ने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरु कर दी है।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,लोकायुक्त निरीक्षक स्वप्निल दास ने बताया कि जबलपुर निवासी प्राथी अभय मेश्राम की बालाघाट के गायखुरी में जमीन है। उसके माता-पिता की मौत के बाद प्राथी ने फौती कटवाने व जमीन नामातंरण के लिए पटवारी के पास आवेदन दिया था। इस कार्य को करने के लिए पटवारी ने बीस हजार रुपये की मांग की थी। जिसके बाद प्राथी ने लोकायुक्त जबलपुर पुलिस को इसकी शिकायत की थी।
बालाघाट तहसील कार्यालय में बुधवार को प्राथी अभय मेश्राम तय रिश्वत में से प्रथम किस्त के रुप में दस हजार रुपये देने पहुंचा। यहां उसने पटवारी शैलेंद्र हरिनखेड़े रिश्वत की राशि दी और मौके पर पहले से मौजूद लोकायुक्त पुलिस ने पटवारी को पकड़कर उसके पेंट से दस हजार रुपये जब्त कर उसके खिलाफ कार्रवाई की है।

इनका कहना

जबलपुर निवासी प्राथी की शिकायत पर विवेचना उपरांत बुधवार को तहसील कार्यालय बालाघाट में पटवारी शैलेंद्र हरिनखेड़े को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा है। रिश्वत के नोट में कैमिकल लगाया था उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

–स्वप्निल दास, निरीक्षक, लोकायुक्त जबलपुर।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!