HomeBreaking Newsट्रैफिक प्रभारी सूबेदार अमित विश्वकर्मा ने 50 हजार की रिश्वत माँगी,40 हज़ार...

ट्रैफिक प्रभारी सूबेदार अमित विश्वकर्मा ने 50 हजार की रिश्वत माँगी,40 हज़ार लेते आरक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार

अनूपपुर/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश के अनूपपुर से रिश्वत के खेल के हमजोली सूबेदार व आरक्षक पर लोकायुक्त की गाज गिरी है।
यातायात प्रभारी अनूपपुर के सूबेदार अमित विश्वकर्मा ने एंट्री के रूप में 50 हजार रु.रिश्वत की मांग की थी जिसे लोकायुक्त ने ट्रैप किया है। पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त रीवा के निर्देशन में कार्रवाई के बाद हड़कंप है।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,राजेंद्र कुमार वर्मा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त रीवा के निर्देशन में जिला अनूपपुर में यातायात प्रभारी सूबेदार अमित विश्वकर्मा जिला अनूपपुर के विरुद्ध ट्रेप कार्रवाही की गई। शिकायतकर्ता योगेंद्र शर्मा जिला सतना से जिनके 29 बल्कर ट्रक संचालित हैं एंट्री के रूप में 50 हज़ार रिश्वत की मांग की गई थी। जिसमें से वार्तालाप के दौरान 10 हज़ार आरोपी यातायात प्रभारी अमित विश्वकर्मा द्वारा थाने में ले लिए गए थे।
आज दिनांक 11.02.2021 को अपने अधीनस्थ यातायात आरक्षक अब्दुल कलीम को भेज कर शेष राशि 40 हज़ार रुपए आरोपी के द्वारा शिकायतकर्ता से प्राप्त करने के लिए फोन पर कहे जाने पर आरक्षक के द्वारा उक्त रिश्वत की रकम 40 हज़ार शिकायतकर्ता से प्राप्त की गई जिसे मौके पर रंगे हाथों पकड़ा गया। उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार, निरीक्षक डोमन सिंह मरावी एवं 20 सदस्यीय दल के द्वारा अनुपुर रेस्ट हाउस में रीवा लोकायुक्त पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई।

प्रवीण सिंह परिहार डीएसपी, लोकायुक्त वीडियो देखें

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!