HomeBreaking Newsइन IPS अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार,गृह विभाग ने आदेश जारी किए,लिस्ट...

इन IPS अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार,गृह विभाग ने आदेश जारी किए,लिस्ट देखें

भोपाल/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार ने पांच आईपीएस (IPS) अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया है। इसकी अधिसूचना गृह विभाग ने आज जारी अपने आदेश में कर दी है।

इन आईपीएस अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार

–डी श्रीनिवास वर्मा 1997 अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, ग्वालियर जोन, ग्वालियर को पुलिस महानिरीक्षक, विसबल रेंज, ग्वालियर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

–अभय सिंह 2002 पुलिस महानिरीक्षक, देहात जोन, भोपाल को पुलिस महानिरीक्षक विसबल रेंज, भोपाल एवं पुलिस महानिरीक्षक, दूरसंचार, मध्य प्रदेश भोपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

–कृष्णावेनी देसावतु 2007 को उप पुलिस महानिरीक्षक, ग्वालियर रेंज, ग्वालियर को उप पुलिस महानिरीक्षक, चंबल रेंज, मुरैना का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

–ललित शाक्यवार 2008 को उप पुलिस महानिरीक्षक छतरपुर रेंज, छतरपुर को उप पुलिस महानिरीक्षक सागर रेंज, सागर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

–मुकेश कुमार श्रीवास्तव 2009 को उप पुलिस महानिरीक्षक बालाघाट रेंज, बालाघाट को उप पुलिस महानिरीक्षक शहडोल रेंज शहडोल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

लिस्ट देखें……..

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!