दतिया/मध्यप्रदेश।
मध्य प्रदेश के दतिया में एक बड़ा हादसा हो गया है।
बता दें कि यहां पर में मिनी ट्रक पलटने से 1 दर्जन लोगों की मौत होने की संभावना जताई जा रही है। जबकि हादसे में 3 दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि ये लोग ग्वालियर के बिलहेटी गांव से टीकमगढ़ से जतारा लड़की को लेकर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान ये हादसा हो गया।
क्या है पूरा मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार,भांडेर अनुभाग के दुरसड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बुहारा में निर्माणाधीन पुल के नजदीक एक मिनी ट्रक के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें सवार 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। प्रारंभिक तौर पर सिर्फ 5 लोगों की मौत की पुष्टि पुलिस द्वारा की गई है। मरने वालों में 3 बच्चे भी शामिल बताए जाते हैं। उक्त सभी लोग शादी समारोह में शामिल होने ग्राम बिल्हेटी से ट्रक में सवार होकर टीकमगढ़ से जतारा जा रहे थे। घटना बुधवार सुबह 6:00 बजे की बताई जाती है। ट्रक बारात लेकर लौट रहा था और उसमें दुल्हन भी थी। ये लोग टीकमगढ़ के जतारा से लौट रहे थे। मौके पर बचाव कार्य चल रहे हैं और पुलिस व प्रशासन के अफसर पहुंच गए हैं। घायलों इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस संबंध में गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद करने की बात कही है।
ईश्वर से इस दुर्घटना में दिवंगत सभी आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इस दुर्घटना में सभी मृतकों के परिजनों को 4–4 लाख रुपए और घायलों को 50–50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
वीडियो देखें
