HomeBreaking Newsकोरोना पीड़ित मरीज की पत्नी के साथ दुष्कर्म करने वाले दो आरोपी...

कोरोना पीड़ित मरीज की पत्नी के साथ दुष्कर्म करने वाले दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

ग्वालियर/मध्यप्रदेश।

ग्वालियर पुलिस (Gwalior Police) ने कोरोना पीड़ित मरीज (Corona Patient) की पत्नी के साथ दुष्कर्म (Rape) करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इनमें एक आरोपी मुरैना का है और दूसरा भिंड का, जबकि इनका तीसरा साथी फरार है जो राजस्थान धौलपुर का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक ये तीनों गिरोह बनाकर चोरी करते हैं और महिला को अकेली देखकर दुष्कर्म करते हैं। फरार आरोपी के खिलाफ धौलपुर में इसी तरह के अपराध दर्ज हैं।

क्या है पूरा मामला

आरोपियों से जप्त अवैध हथियार व कारतूस

प्राप्त जानकारी के अनुसार,ग्वालियर पुलिस अधीक्षक अमित सांघी (SP Amit Sanghi) ने बताया बिजौली थाने की ग्राम पंचायत पारसेन में 15–16 मई की रात एक महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई थी इससे पहले 13–14 मई को इसी थाना क्षेत्र में चोरी के आरोपी मुरैना के गोपालपुरा में छिपा है। सूचना के बाद थाना प्रभारी बिजौली केपी सिंह यादव ने वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी और गोपालपुरा मुरैना में दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में बिजौली की चोरी स्वीकार की और इसके अलावा साथियों के साथ मिलकर महिला के साथ दुष्कर्म करना भी स्वीकार किया। पुलिस के लिए ये घटना चुनौती थी क्योंकि जिस महिला के साथ घटना हुई थी उसका पति कोरोना पॉजिटिव था और अस्पताल में भर्ती था।
पुलिस ने जब आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपने एक अन्य साथी की लोकेशन चम्बल पुल के पास बताई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। दोनों आरोपियों की तलाशी लेने पर इनके पास से दो 315 बोर के कट्टे मय कारतूस बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपियों का तीसरा साथी फरार है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किये गए आरोपियों में से एक मुरैना का है और एक भिंड का जबकि तीसरा साथी धौलपुर राजस्थान का है। बदमाशों की निशानदेही पर चोरी में गया नया फ्रिज,मोबाइल फोन आदि बरामद कर लिए गए है।

इनका कहना

एसपी अमित सांघी ने बताया की पूछताछ में पता चला है कि मुरैना के आरोपी और धौलपुर के आरोपी की मुलाकात धौलपुर जेल में हुई थी और इनकी रिश्तेदारी भिंड में है तो तीनों ने गिरोह बना लिया। ग्वालियर में भी इनकी रिश्तेदारी थी। ये लोग घटना करने के बाद वहीँ छिप जाया करते थे। एसपी ने बताया कि फरार धौलपुर के आरोपी के खिलाफ वहां के थानों में भी चोरी और दुष्कर्म जैसे अपराध दर्ज हैं। जल्दी ही उसे भी गिरफ्तार कर लिए जायेगा।

वीडियो देखें

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!