खरगोन/मध्यप्रदेश।
मध्यप्रदेश के खरगोन के बलकवाड़ा थाना क्षेत्र में चालानी कार्रवाई के दौरान कार्यवाहक निरीक्षक वरुण तिवारी का एक पिकअप वाहन चालक से मारपीट करते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में वरुण तिवारी वाहन चालक को लात-घुसों से पीट रहे हैं और गाली गलौज कर रहे हैं। वहीं पत्रकार से भी झड़प करते हुए कुछ पुलिसकर्मी नजर आ रहे हैं। मारपीट का वीडियो सामने आने पर TI को लाइन अटैच कर दिया गया है।

वहीं मजदूर का कहना है कि वह सतराठी काम करने के लिए आया था। तभी उन्होंने पिकअप रोक ली। उसके बाद गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पिकअप चालक का कहना है कि मजदूरी नहीं करेंगे तो खाएंगे क्या।

वीडियो देखें
