HomeBreaking Newsदीपावली की खुशियां मातम में बदली,सड़क हादसे में दो आरक्षकों का परिवार...

दीपावली की खुशियां मातम में बदली,सड़क हादसे में दो आरक्षकों का परिवार उजड़ा,तीन की मौत

गुना/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश के गुना जिले में एक कार के डिवाइडर से टकराने के बाद पलट जाने से एक महिला और उसकी बेटी सहित तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गए।
दरअसल,गुना जिले के बीनागंज में एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। एक्सीडेंट में एक 3 साल की बच्ची की भी मौत हुई है। मुरैना के सबलगढ़ और ग्वालियर निवासी दो कॉन्स्टेबल अपने परिवार के साथ दिवाली पर शाजापुर के कालापीपल​​​​​​ से घर लौट रहे थे। कार में 6 लोग सवार थे। सुबह लगभग 5 बजे नेशनल हाईवे पर बरखेड़ा के पास उनकी कार डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित होकर पलट गई।

मृतक कॉन्स्टेबल देवेंद्र दुबे

क्या है पूरा मामला

हादसे में कार के परखच्चे उड़े

प्राप्त जानकारी के अनुसार,बीनागंज पुलिस थाना प्रभारी दीपक भदौरिया ने बताया कि घटना बुधवार सुबह 5 बजे के आसपास ग्वालियर-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरखेड़ा गांव के पास हुई।
उन्होंने बताया कि पुलिस के दो आरक्षकों के परिवार के छह लोग कार से मुरैना में अपने घर दिवाली मनाने जा रहे थे। रास्ते में उनकी कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई।
भदौरिया ने बताया कि हादसे में आरक्षक देवेंद्र दुबे (26) निवासी आमखो ग्वालियर और दूसरे कॉन्स्टेबल नीरज शर्मा की पत्नी अलका शर्मा (34) और अलका की तीन साल की बेटी प्रियांशी सहित तीन लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि एक अन्य आरक्षक नीरज शर्मा और उनका बेटा और मृतक देवेंद्र दुबे की पत्नी वैशाली दुबे(24) गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों को गुना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने बताया कि दोनों आरक्षक शाजापुर जिले में तैनात थे। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और मृतकों के परिजनों को हादसे के बारे में सूचित कर दिया गया है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!