HomeBreaking Newsदुःखद:थाना प्रभारी ने पत्नी की हत्या कर सर्विस रिवाॅल्वर से खुद को...

दुःखद:थाना प्रभारी ने पत्नी की हत्या कर सर्विस रिवाॅल्वर से खुद को भी गोली मारी,मौत

बता दें कि पनवार थाना प्रभारी हीरा सिंह परस्ते पत्नी रानी परस्ते, 14 साल के बेटे और 9 साल की बेटी के साथ किराए से रहते थे। उनका घर पुलिस लाइन के करीब है। हीरासिंह मूलत: अनूपपुर जिले के खमरिया गांव के रहने वाले थे। हीरासिंह शनिवार दोपहर 12 बजे रीवा से शहडोल बाइक से पहुंचे।


शहडोल/रीवा/मप्र।

मध्यप्रदेश के रीवा जिले के पनवार थाना प्रभारी ने शहडोल में सर्विस रिवाॅल्वर से पत्नी की हत्या कर खुद भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली। वारदात में दोनों की घटनास्थल पर मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखा दिया। मामले में जिम्मेदार अधिकारी खुलकर बोलने को तैयार नहीं हैं। आशंका है कि घरेलू कलह को लेकर वारदात हुई है।

क्या है पूरा मामला

थाना प्रभारी हीरा सिंह परस्ते

प्राप्त जानकारी के अनुसार,शनिवार सुबह पनवार थाना हीरासिंह रीवा से चलकर दोपहर शहडोल पुलिस लाइन से लगे आवास पहुंचे थे। वारदात के समय बेटी टीवी देख रही थी, जबकि बेटा टयूशन गया था। वहीं, पत्नी कमरे में थी। उसने सर्विस रिवाॅल्वर पहले पत्नी की ओर तानकर गोली मार दी।
पत्नी लहुलूहान होकर गिर पड़ी, तो खुद के सिर की दाईं ओर सटा कर फायर कर दिया। दोनों जख्मी होकर जमीन पर पड़े रहे। आवाज सुनकर बेटी आंगन में आई, उसने पड़ोसियों को सूचना देकर पुलिस को खबर की।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। अंदर देखा तो रानी और हीरासिंह लहुलूहान हालत में पड़ी थी। पास ही, सर्विस रिवॉल्वर भी पड़ी थी। पुलिस ने रिवॉल्वर को जब्त कर लिया। पुलिस के सूत्रों की मानें तो हीरा सिंह शनिवार को बिना छुटटी के शहडोल चले गए थे। चर्चा है कि वे सुलझे हुए पुलिस अधिकारी थे। कोई बड़ी बात रही होगी, इसलिए ऐसा कदम उठाया है।
पता चला है कि जिस मकान में हीरासिंह रहते थे, उसके दूसरे पोर्शन में तीन लड़के रहते थे। घटना के वक्त उनमें से दो लड़के मौजूद नहीं थे। सिर्फ एक लड़का ही मौजूद था। फिलहाल, शहडोल पुलिस परिजनों व रीवा पुलिस को जानकारी देते हुए मामले की जांच कर रही है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!