बता दें कि ये वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस भड़क गई है। विधायक विशाल पटेल ने इसकी निंदा की है। सोशल मीडिया पर एक मैसेज भी वायरल किया गया है, जिसमें लिखा है कि तहसीलदार बजरंग बहादुर के खिलाफ यदि कार्रवाई नहीं होती है, तो कांग्रेस कार्यकर्ता तहसीलदार का मुंह काला करेंगे।
इंदौर/मध्यप्रदेश
इंदौर में जिस तरह से कोरोना संक्रमण फैल रहा है उसको देखते हुए शहर के आसपास के ग्रामीण इलाकों में काफी सख्ती की जा रही है। इसी कड़ी में इंदौर से तकरीबन 30 किलोमीटर दूर देपालपुर गांव में वहां के तहसीलदार द्वारा जमकर सख्ती की गई और जो भी ग्रामीण में फालतू घूमता नजर आया उसे उठक बैठक लगाने और मेंढक की चाल के साथ ही विभिन्न तरह से सजा भी दी गई। लेकिन हद तो तब हो गई जब तहसीलदार सजा देते वक्त यह भूल गए कि सामने वाले इंसान है और एक ग्रामीण को लात मारते उनका एक वीडियो वायरल हुआ। फिलहाल, इस अमानवीय हरकत को लेकर सोशल मीडिया पर तहसीलदार की कड़ी निंदा हो रही है ऐसे में अब सवाल ये उठता है कि प्रशासन उन पर क्या कार्रवाई करता है।
क्या है पूरा मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार,तहसीलदार के द्वारा जिस तरह से सजा दी गई उसके वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। वही तहसीलदार का भी कहना है कि कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए इस तरह की सख्ती करना आवश्यक है। वही जो भी कार्रवाई की गई वह फालतू घूमने वालों पर की गई है। बता दे काफी दिनों से इंदौर के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सख्ती की बात कही जा रही थी क्योंकि अधिकारियों को आशंका है कि इंदौर में जो महामारी फैली है वह आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी फैल सकती है। इसे रोकने के लिए इस तरह से सख्ती की जा रही है। वही तहसीलदार की सजा इसलिए भी सुर्खियों में बनी हुई है क्योंकि जो जिन भी ग्रामीणों को सजा दे रहे है।
उन्हें मुर्गा बनाकर मेंढक बना कर थोड़ी दूर ढ़ोल के साथ चलाया जा रहा है। जिसके कारण तहसीलदार की सजा काफी सुर्खियों में बनी हुई है। वही एक वीडियो में वह एक युवक को लात मारते भी नजर आ रहे है। आपको बता दे जैसे ही कल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और क्षेत्रीय विधायक विशाल पटेल तक पहुंचा तो उन्होंने कहा के अगर इस कृत्य की माफी नहीं मांगी गई तो तहसीलदार बजरंग बहादुर का मुंह काला किया जाएगा और बड़े अधिकारियों से शिकायत भी की जाएगी।
