HomeBreaking Newsलॉकडाउन में घोड़ी नहीं मिली तो दूल्हे ने गधे पर निकाली बारात,वीडियो...

लॉकडाउन में घोड़ी नहीं मिली तो दूल्हे ने गधे पर निकाली बारात,वीडियो वायरल

बता दें कि देवास में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। यहं कोरोना कर्फ्यू है और प्रशासन ने लोगों को शादियों में केवल 10 सदस्यों की ही छूट दी है। लेकिन, लोग मान नहीं रहे। यह वीडियो कबका है इसकी पुष्टि भी नहीं हो पा रही। बहरहाल ये वीडिया लोगों का जबरदस्त मनोरंजन कर रहा है।


देवास/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश के देवास जिले में अजीबो-गरीब वीडियो वायरल हो रहा है। यहां एक दूल्हे को घोड़ी नहीं मिली, तो वो गधे पर ही बैठ गया। वायरल हो रहे वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दूल्हा गधे पर मजे से बैठा है और रिश्तेदार नाच रहे हैं। इस बीच एक महिला रुपए न्यौछावर करती भी दिखाई दे रही है।

कहाँ का है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,ये मामला देवास जिले की बागली तहसील के करोंदिया गांव का है। देवास से इसकी दूरी करीब 80 किमी है। इसलिए इस वीडियो की तारीख की पुष्टि नहीं हो पा रही। जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो तरह-तरह कमेंट्स आने लगे। कुछ ने लिखा- घोड़ी नहीं मिली तो गधे पर बैठ कर ही अपना काम चला लिया। हालांकि, गांव से ऐसी जानकारी भी आई है कि जब दूल्हा दुल्हन को लेने आता है तो गधे पर बैठकर आता है। गांव में यह परंपरा कई सालों से चली आ रही है।

वीडियो देखें

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!