HomeBreaking Newsठेलेवाले ने नपा सीएमओ को दमादम जड़े थप्पड़,कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

ठेलेवाले ने नपा सीएमओ को दमादम जड़े थप्पड़,कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

बता दें कि सीएमओ राजेन्द्र शर्मा ने इसकी रिपोर्ट पुलिस थाना सिलवानी में की गई है। पुलिस ने सीएमओ के आवेदन पर आरोपी सलीम उद्दीन पिता इमाम उद्दीन निवासी वार्ड 2 इन्द्रानगर सिलवानी के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया है।


रायसेन/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश रायसेन के सिलवानी से एक मामला सामने आया है। जहाँ कोरोना गाइडलाइन (Corona Guideline) का पालन कराने गए नगर परिषद के सीएमओ (CMO) पर एक ठेले वाले ने जमकर थप्पड़ बरसा दिए। दरअसल,ठेले पर फल बेच रहे दुकानदार का चालान काटने गए CMO और नपा कर्मचारियों को भारी पड़ गया। फल विक्रेता सलीम उद्दीन ने सबको दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। उसने सीएमओ को थप्पड़ मारे। सलीम से बचने के लिए सीएमओ कार में घुस गए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना सिलवानी के बस स्टेंड के पास की बताई जा रही है, जहां सिलवानी नगर पंचायत के सीएमओ राजेंद्र शर्मा और उन्हें साथी कर्मचारी कोरोना गाइडलाइन का पालन करवाने पहुंचे थे, जहां एक फल विक्रेता सलीम खान द्वारा नपा सीएमओ राजेंद्र शर्मा और कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई। दरअसल,CMO राजेंद्र शर्मा प्रशासनिक अमले के साथ शहर के राउंड पर थे। इस बीच सियरमऊ रोड पर उन्होंने देखा कि सलीम उद्दीन कोरोना गाइडलाइन का पालन किए बिना ही लोगों को फल बेच रहा है। न उसने मास्क लगाया था और न ही किसी तरह की सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया था। अधिकारी ने उससे चालान की बात कही तो उसने साइन करने से मना कर दिया उसके साइन करने से मना करने पर अमला उसका ठेला ले जाना लगा इससे सलीम भड़क गया और ठेला खुल ही पलटा दिया। मामला इतना बढ़ा कि फल विक्रेता सलीम ने सीएमओ राजेंद्र शर्मा और कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, मौका ए वारदात का वीडियो देखकर साफ तौर पर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फल विक्रेता सलीम ने पहले खुद गुस्से में अपना ठेला पलटाया और उसके बाद फिर गुस्सा अधिकारीयों पर निकाला, वही नाराज फल विक्रेता ने सीएमओ और कर्मचारियों की पिटाई कर दी, वीडियो में फल विक्रेता सलीम यह भी बोलते दिखाई दे रहा है कि गरीब लोगों को परेशान कर रहे हो। फिलहाल सीएमओ और कर्मचारियों ने ठेले को जब्त कर फल विक्रेता सलीम के खिलाफ सिलवानी थाने में मामला दर्ज करवाया है।

वीडियो देखें

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!