बता दें कि स्थानीय लोगों ने बताया कि CMO शर्मा की छवि एक ईमानदार व कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी की रही है। सीएमओ शर्मा का पूरे मामले को लेकर यही कहना है कि उन्होंने पारदर्शिता रखते हुए नियमानुसार केवल अनुपस्थित सफाईकर्मियो का वेतन काटा था घटना से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। वही अधिकारी वर्ग में असुरक्षा का भाव है।
देवास/मध्यप्रदेश।
मध्यप्रदेश के देवास जिले की बागली विधानसभा की करनावद नगर परिषद में सफाई कर्मचारियों (चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी) नगरपालिका सीएमओ महेश कुमार शर्मा के साथ जमकर मारपीट कर दी। घटना सीसीटीवी (CCTV) में कैद हो गई, जिसका वीडियो (Video) अब सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल (Viral) हो रहा है।
देवास पुलिस (Dewas Police) द्वारा बताया गया कि प्रकरण को लेकर जांच की जा रही है। हालांकि अभी तक कोई कार्यवाही की खबर सामने नही आई है। इस मामले को लेकर नगर परिषद करनावद की प्रशासक व बागली तहसीलदार राधा महंत का कहना है की घटना को लेकर कार्यवाही करते हुए पूरी जानकारी देवास कलेक्टर (Dewas Collector) को प्रेषित की जा चुकी है।
क्या है पूरा मामला
प्राप्त जानकारी अनुसार,पूरा मामला देवास जिले (Dewas District) की बागली विधानसभा (Bagli Assembly) की करनावद नगर परिषद का है। यहां बीते कई दिनों से सफाई कर्मचारियों में तनख्वाह काटने के मुद्दे पर रोष था, इसी को लेकर वे आज नगरपालिका सीएमओ (Municipal CMO)को आवेदन देने पहुँचे थे और इसी दौरान कहासुनी हो गई। देखते ही देखते बात हाथापाई और मारपीट पर जा पहुंची। मामला गरमाने और सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुँची और दोनों पक्षों को तीतर-बितर किया।
इधर, मामले को लेकर CMO शर्मा द्वारा हॉटपिपल्या थाने में शिकायती आवेदन दिया गया है, जिसमें बताया गया है कि दैनिक वेतन भोगी सफाई कर्मी ब्रह्मजीत पिता श्रवण, सोनू पिता सुंदरलाल, विजय पिता दीपक, शेखर पिता दीपक, किशोर पिता रतनलाल आदि ने झूमाझटकी करते हुए पूछने लगे कि अभी तक हमारा वेतन किसी ने नहीं काटा तो आप काटने वाले कौन होते है। इस पर शर्मा ने उन्हें समझाते हुए कहा की ड्यूटी पर अनुपस्थित होने के कारण वेतन काटा गया है।
घटना सीसीटीवी में कैद
इतना ही नहीं CMO ने आगे सफाईकर्मियो से कहा आप अपनी ड्यूटी करें। इस पर सफाईकर्मी भड़क उठे और उन्होंने गाली-गलौज करते हुए एक साथ हमला कर दिया, जिससे सीएमओ शर्मा को आंख,कान मे चोट आई है और एक दांत भी टूट गया। इस मामले में अभी कोई सफाईकर्मियो पर कोई कार्रवाई नहीं की है। वही घटना का सीसीटीवी फुटेज भी बाहर आया है, जिसमे सफाई कर्मियों द्वारा एक साथ सीएमओ के साथ मारपीट की जा रही है जिससे आंख,कान,मुंह पर चोट आई है।
