HomeBreaking News4 साल पुराने गुनाह की परतें खुली:आरक्षक का बदमाश और युवतियों के...

4 साल पुराने गुनाह की परतें खुली:आरक्षक का बदमाश और युवतियों के साथ अश्लील डांस का वीडियो वायरल,SP ने सस्पेंड कर जांच बिठाई

गुना/मध्यप्रदेश।

गुना जिले में एक कांस्टेबल का दो युवतियाें के साथ अश्लील डांस करते हुए वीडियो सामने आया है। उसके साथ एक अपहरण काण्ड का मुख्य आरोपी भी ठुमके लगाते हुए दिख रहा है। यह वीडियो 4 वर्ष पुराना बताया जा रहा है। एसपी ने आरक्षक को सस्पेंड कर जांच बिठा दी है।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,वर्तमान में सिटी कोतवाली में पदस्थ आरक्षक विनीत भारद्वाज 3 वर्ष पहले तक धरनावदा थाने में पदस्थ था। वायरल वीडियो उसी समय का बताया जा रहा है। वीडियो में आरक्षक अर्धनग्न अवस्था में डांस करते हुए दिख रहा है। साथ में दो युवतियां भी नजर रही हैं। वहीं गाडी के बोनट पर रखे शराब के ग्लास भी वायरल वीडियो में नजर आ रहे हैं।
वीडियो के वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इतने वर्षों बाद वायरल हुए वीडियो ने सबको अचंभित कर दिया। हैरानी की बात है की वीडियो में आरक्षक के साथ एक अपराधी भी नाचते हुए दिख रहा है। यह अपराधी रघु तोमर बताया जा रहा है। रघु जिले में हुए हाई प्रोफाइल आत्माराम पारदी अपहरण काण्ड का मुख्य आरोपी है।

क्या था आत्माराम पारदी अपहरण कांड

पूर्व में 85 वर्षीय अप्पी बाई पत्नी हरीलाल ने 4 जनवरी 2017 को हाईकोर्ट में हैबियस कार्पस दायर की थी। इसमें उसने कहा था कि 9 जून 2015 को धरनावदा पुलिस थाने के एसआई रामवीर कुशवाह, आरक्षक योगेन्द्र सिसौदिया, रघुराज सिंह तोमर उर्फ रघु और बनिया ड्राइवर घर आकर उसके लड़के आत्माराम को अपने साथ ले गए थे। आज तक पुलिस उसे तलाश नहीं पाई है। पुलिस की इस कार्यशैली पर कई सवाल उठ खड़े हो गए। इसको लेकर जानकारों का कहना है कि पुलिस अपने ही विभाग के उन लोगों को बचाने का प्रयास कर रही है, जिन पर उसकी मां ने अपने पुत्र के अपहरण की आशंका जाहिर की है।

इनका कहना

वायरल वीडियो का मामला संज्ञान में आते ही एसपी ने मामले में जांच बिठा दी है। साथ ही प्रथम दृष्टया आरक्षक विनीत भारद्वाज को निलंबित कर दिया गया है। एसपी ने बताया की कोतवाली टीआई की रिपोर्ट के बिनाह पर यह कार्यवाही की गयी है। आगे जांच कीजाएगी। जांच में जो भी और बातें आएँगी वो फाइल कर दी जाएँगी।

वीडियो देखें

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!