बता दें कि उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा ने शहर में जाम की समस्या को खत्म करने के लिए कई सड़कों पर वन वे प्लान लागू कराया है। बीते लगभग एक सप्ताह से इस प्लान के तहत ही शहर में यातायात व्यवस्था चल रही है।
बलिया/उत्तरप्रदेश।
उत्तरप्रदेश के बलिया जिले से एक मामला सामने आया है। जहाँ वन वे पर गलत साइड से जा रहे एसपी की गाड़ी को ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने रोक दिया। एसपी की गाड़ी रोककर सिपाही और PRD जवान ने कहा कि सर आप दूसरी तरफ से जाइये। ये सुनकर एसपी ने दोनों पुलिसकर्मियों को इनाम दिया और उन्हें कम पर उनकी पीठ थपथपाई।
क्या था पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, विपिन टाडा मंगलवार को शहर में जारी वन वे ट्रैफिक प्लान का जायजा लेने के लिए शहर में निकले। एसपी कार्यालय से निकली गाड़ी चित्तू पांडेय चौराहा से स्टेशन की ओर घूमी। वहां से वैशाली रोड होते हुए एसपी की गाड़ी ओक्डेनगंज चौराहे पर पहुंची। यहां से अचानक उनकी गाड़ी दिन में लगभग 11.30 बजे वन वे की तरफ घूम गई।
गाड़ियों का काफिला गलत साइड में जाता देख वहां तैनात ट्रैफिक कांस्टेबल पुष्पेंद्र सिंह व पीआरडी जवान दिनेश ने उनकी गाड़ी को रोक दिया और बताया कि यदि वन वे नियम लागू है, आप दूसरे रास्ते से जाएं। ये सुनते ही गाड़ियों के साथ चल रहे पुलिस कर्मियों में सन्नाटा छा गया। फिर पुलिसकर्मियों की बात सुनकर एसपी ने अपनी गाड़ी का शिक्षा नीचे करके दोनों को बुलाया और पुछा कि पता है किसकी गाड़ी रोकी है।
एसपी ने जवानों का हौंसला बढ़ाते हुए ईनाम दिया
ये सुनते ही दोनों पुलिसकर्मी डर गए दोनों के चेहरे की मुस्कान गायब हो गयी। तभी अचानक डॉ. विपिन ताडा मुस्कुराए और तत्काल अपनी जेब से निकालकर 501 रुपये उसकी ओर बढ़ा दिया, सिपाही जब हिचकिचाया तो उन्होंने कहा कि लो यह तुम्हारा इनाम है, तुमने अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी और निर्भयता से निभाई है।पुलिसकर्मियों को इनाम देने के बाद एसपी का काफिला दूसरी रास्ते की तरफ मुड़ गया।
ट्रैफिक पुलिस ने SP बलिया की गाड़ी को रोका, डूटी पर तैनात ट्रैफ़िक कान्स्टबल और PRD जवान ने वन वे रूट के विपरीत दिशा से जाने से SP को रोका, कर्तव्यपरायणता के लिए मिला ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को 501 रू0 का पुरस्कार । ट्रैफिक व्यवस्था को देखने निकले थे SP@Uppolice @adgzonevaranasi pic.twitter.com/jpCTga38fB
— Ballia Police (@balliapolice) March 23, 2021
