HomeBreaking Newsलोकायुक्त ने 30 हजार की रिश्वत लेते सब इंजीनियर को रंगे हाथों...

लोकायुक्त ने 30 हजार की रिश्वत लेते सब इंजीनियर को रंगे हाथों पकड़ा

डिंडोरी/मध्यप्रदेश।

डिंडौरी जिले के बजाग जनपद क्षेत्र में पदस्थ सब इंजीनियर दिनेश मिश्रा को जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते जिला मुख्यालय में गिरफ्तार किया गया। बताया गया कि सब इंजीनियर द्वारा मटेरियल सप्लाई का भुगतान कराने के नाम पर एक लाख की रिश्वत मांगी जा रही थी। 75 हजार में सौदा तय हुआ था। 30 हजार की पहली किस्त लेते लोकायुक्त की टीम ने पकड़ा।

क्या है पूरा मामला

सब इंजीनियर दिनेश मिश्रा

प्राप्त जानकारी के अनुसार,बजाग जनपद पंचायत कार्यालय में पदस्थ सब इंजीनियर दिनेश मिश्रा को जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दरअसल आरोपी सब इंजीनियर मिढली ग्राम पंचायत में नवनिर्मित स्टॉप डेम व पुलिया की सीसी व टेस्ट रिपोर्ट जारी करने के एवज में ठेकेदार पवन विश्वकर्मा से एक लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी, जिसकी शिकायत ठेकेदार ने लोकायुक्त पुलिस से कर दी। योजना के मुताबिक आज पीड़ित ठेकेदार ने रिश्वत की पहली किश्त 30 हजार रुपये जैसे ही सब इंजीनियर को दिया वैसे ही घात लगाए लोकायुक्त पुलिस की टीम ने उसे दबोच लिया। आरोपी घूसखोर सब इंजीनियर के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है वहीं लोकायुक्त पुलिस की कार्यवाही के बाद जनपद पंचायत बजाग के अधिकारी व कर्मचारी सकते में हैं।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!