HomeBreaking Newsयुवक की हत्या के मामले में SP ने 4 पुलिसकर्मियों को निलंबित...

युवक की हत्या के मामले में SP ने 4 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया,मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

निवाड़ी/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले (Niwari district) में एसपी (Niwari SP) ने बड़ी कार्यवाही की है। निवाड़ी एसपी ने पृथ्वीपुर पुलिस थाना में पदस्थ दो उपनिरीक्षक (Sub inspector) और दो आरक्षकों (Constable) को निलंबित (Suspended) किए जाने का आदेश जारी किया है। निलंबन कार्य में जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। इनका मुख्यालय पुलिस लाइन रहेगा।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,जिले के पृथ्वीपुर थाना अंतर्गत गरार खिरक गांव में रेत से भरे ट्रैक्टर पकड़ कर ला रहे डायल हंड्रेड टीम और पुलिस पर मारपीट कर डायल हंड्रेड गाड़ी से कुचल कर लखन केवट की हत्या का आरोप मृतक के परिजनों ने लगाया। उनका कहना था कि लखन की हत्या डायल-100 टीम और पुलिस के द्वारा मारपीट और डायल-100 गाड़ी से कुचलने से हुई है। इसके बाद उक्त मामले में पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार सिंह ने प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए पृथ्वीपुर पुलिस थाना में पदस्थ दो उपनिरीक्षक एवं दो आरक्षकों को निलंबित किए जाने का आदेश जारी किया। दरअसल,रेत से भरे ट्रैक्टर पकड़ने के दौरान हुई मौत के मामले में एसपी आलोक कुमार सिंह ने की कार्रवाई कर चार पुलिसकर्मियों जिसमे उपनिरीक्षक अर्पित पाराशर, उपनिरीक्षक कुलदीप यादव, आरक्षक देवानंद व मोहन यादव को निलंबित किया। उन्होंने बताया कि मामले की मजिस्ट्रियल जांच होगी। पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन पर कलेक्टर आशीष भार्गव ने घटना के मजिस्ट्रियल जांच के भी आदेश दिए है । शीघ्र ही मजिस्ट्रेट संपूर्ण घटना की जांच करेंगे। जिसके बाद दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने बताया कि घटना के दौरान नगर रक्षा समिति के सदस्यों की भूमिका पर भी संदेह के चलते पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र के नगर रक्षा समिति एवं ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों की सदस्यता समाप्त की। नये सिरे से छानबीन के बाद साफ स्वच्छ छवि के नए लोगों को सदस्य बनाया जाएगा। एसपी ने बताया कि पीड़ित परिवार को रेडक्रॉस सोसाइटी से आर्थिक मदद मिलेगी वही मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान निधि से आर्थिक सहायता दिलाए जाने हेतु प्रीतिवेदन भेजा गया है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!