HomeBreaking Newsदिल्ली से आ रही मजदूरों से खचाखच भरी बस जौरासी घाटी पर...

दिल्ली से आ रही मजदूरों से खचाखच भरी बस जौरासी घाटी पर पलटी,2 की मौत,कई घायल

बता दें कि बस में बैठकर दिल्ली से आये मजदूर क्षमता से तीन गुना अधिक सवारी होने का दवा कर रहे हैं, तो एसडीएम 50 सवारियों की बात कह रहे हैं। एसपी क्षमता से अधिक सवारी होना बता रहे हैं तो परिवहन विभाग के एडिशनल कमिश्नर जांच की बता कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं। इससे साफ़ पता चलता है कि परिवहन विभाग के अधिकारियों ने सीधी बस हादसे से कोई सबक नहीं लिया और वहीँ पुराना सरकारी जवाब जाँच का विषय है कहकर अपनी जवाबदेही से बच रहे हैं।


डबरा/ग्वालियर/मप्र।

काेराेना संक्रमण बढ़ते ही अधिकांश राज्याें में लॉकडाउन की स्थिति आ गई है। उद्याेग धंधे और कामकाज ठप हाेने के साथ ही मजदूराें का पलायन भी शुरू हाे गया है। मंगलवार काे दिल्ली से आ रही मजदूराें की बस ग्वालियर जिले में जाैरासी घाटी के पास दुर्घटनाग्रस्त हाे गई। जिसमें दाे मजदूराें की माैत हाे गई है। जबकि एक दर्जन से अधिक लाेग इस हादसे में घायल हुए हैं। जिसमें से करीब 8 की हालत गंभीर है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि ये मजदूर टीकमगढ़ और छतरपुर के थे जो दिल्ली में लॉक डाउन के कारण वापस घर लौट रहे थे। बस में क्षमता से अधिक मजदूरों (laborers) के होने की बात सामने आ रही है। दुर्घटना की सूचना पर एसपी अमित सांघी सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुँच गए हैं।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,दिल्ली में लगे लॉक डाउन के कारण अपने घर लौट रहे मजदूरों (laborers) से भरी बस जौरासी घाटी पर पलटते ही चीख पुकार मच गई। मजदूरों की बात पर भरोसा करें तो ड्राइवर और कंडक्टर ने धौलपुर में शराब पी, उसने वहां एक ट्रक को भी टक्कर मारी थी और घाटी पर चढ़ते ही बस को डिवाइडर पर चढ़ा दिया जिससे बस पलट गई और उसमें दबकर दो मजदूरों (laborers) की मौत हो गई जबकि करीब एक दर्जन मजदूर (laborers) घायल हो गए। मजदूरों (laborers) ने बताया कि सराय काले खां निजामुद्दीन दिल्ली से वे बस में बैठे थे बस वाले ने एक सवारी के 700 रूपए लिए और क्षमता से करीब तीन गुना मजदूर भर लिए,उसने सवारियों को छत पर भी बैठा दिया मना करने पर झगड़ा करने लगा।
जौरासी घाटी पर बस पलटते ही चीख पुकार मच गई और राहगीरों की मदद से जैसे तैसे मजदूर बस में से बाहर निकले। घटना की जानकारी लगते ही बिलौआ थाने का बल मौके पर पहुंचा और घायलों को बस में से निकालने में जुट गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए ग्वालियर एसपी अमित सांघी, डबरा एसडीएम प्रदीप शर्मा और परिवहन विभाग के एडिशनल कमिश्नर अरविन्द सक्सेना सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने मजदूरों को बाहर निकलवाकर क्रेन की सहायता से बस को उठाया। पुलिस और प्रशासन ने घबराये मजदूरों को सांत्वना दी और उनको घर पहुँचाने के लिए अलग बस की व्यवस्था करने का भरोसा दिया।

जिम्मेदारों का कहना

एसपी अमित सांघी ने बताया कि दुर्घटना में दो मजदूरों की मौत हुई है और कई घायल हैं। एसपी ने कहा कि बस में क्षमता से अधिक मजदूरों के होने बात सामने आई है , उधर परिवहन विभाग के एडिशनल कमिश्नर अरविन्द सक्सेना ने कहा कि बस दिल्ली से आ रही थी और छतरपुर जा रही थी उसमें निवाड़ी, टीकमगढ़,छतरपुर के मजदूर थे जो घर लौट रहे थे उन्होंने ओवरलोड बस के सवाल पर कहा कि ये जाँच का विषय है। अरविन्द सक्सेना ने कहा कि अब वे दिल्ली और अन्य जगहों से संपर्क कर कहेंगे कि यदि मध्यप्रदेश के मजदूरों को भेज रहे हैं तो उनका रोड मैप उन्हें बताएं जिससे उनकी व्यवस्था की जा सके।
वहीं डबरा एसडीएम का कहना है कि आगे से डबरा में भी चैक पॉइंट लगाएंगे जिससे यदि कोई बस ओवरलोड है तो उसपर कार्रवाई की जाये। हालाँकि उन्होंने दुर्घटनाग्रस्त बस में 50 सवारी होनी की बात कही।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!