HomeBreaking Newsपुलिस मुख्यालय में कोरोना का विस्फोट,कई IPS अधिकारी और कर्मचारी संक्रमित

पुलिस मुख्यालय में कोरोना का विस्फोट,कई IPS अधिकारी और कर्मचारी संक्रमित

भोपाल/मध्यप्रदेश।

प्रदेश में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, इस बुरे असर से बचाने के लिए लगातार तमाम प्रयास भी किये जा रहे हैं, तो भी स्थिति में सुधार नहीं हो पा रहा है, एमपी में रोजाना कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ रहा है,अब इस वायरस की चपेट में पुलिस मुख्यालय भी आ गया हैं। कई सीनियर आईपीएस अफसरों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से पुलिस मुख्यालय में हड़कंप मच गया है। मुख्यालय में प्रवेश पर अब सख्ती की जा रही है।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,पुलिस मुख्यालय भोपाल में कोरोना की दस्तक से अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक स्पेशल डीजी अन्वेष मंगलम समेत कई अफसरों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रशासन शाखा के आईजी विवेक शर्मा, आईपीएस नवनीत भसीन भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। योजना एआईजी निश्छल झारिया, एसएएफ की आईजी रश्मि अग्रवाल भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं।
ईओडब्ल्यू डीजी अजय शर्मा, एडीजी मोहम्मद शाहिद अवसार, एसपी राजेश मिश्रा सहित भोपाल के कई पुलिस अफसर कोरोना संक्रमित हो गए हैं। भोपाल एडीजी ए साईं मनोहर, ट्रैफिक एसपी संदीप दीक्षित की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इधर,पहले से अफसरों की कमी झेल रहे ईओडब्ल्यू मुख्यालय में अब संकट के बादल मंडराने लगे हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने से बड़े अधिकारी होम आइसोलेट हो गए हैं जिसका असर कामकाज पर भी पड़ेगा।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!