बता दें कि मध्यप्रदेश की 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 9 उम्मीदवारों क नाम है। वहीं, हाल ही में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले सतीश सिकरवार और पारुल साहू को भी उम्मीदवार बनाया गया है। इससे पहले कांग्रेस मे 15 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी।
भोपाल/मध्यप्रदेश।
मध्यप्रदेश (MP) कांग्रेस (Congress) ने उपचुनाव (By-election) के लिए प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, इसमें नौ प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है। दूसरी लिस्ट में कांग्रेस ने फिर दलबदलुओं पर भरोसा जताया है। ये लिस्ट दिल्ली हाईकमान के चर्चा के बाद जारी की गई है। गुरुवार को ही मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ (MP Congress President Kamal Nath) दिल्ली (Delhi) रवाना हुए थे, वहां पार्टी हाईकमान से मुलाकात कर बची हुई सीटों पर प्रत्याशियों के नाम और उप चुनाव की तैयारी को लेकर चर्चा की गई, जिसके बाद आज लिस्ट जारी की गई है। आज दूसरी लिस्ट में नौ नामों का ऐलान किया गया है,अभी भी चार सीटों पर नामों का ऐलान होना बाकी है।
दूसरी लिस्ट में जौरा पंकज उपाध्याय, सुमावली अजब कुश्वाह, ग्वालियर पूर्व सतीश सिकरवार, पोहरी हरिवल्लभ शुक्ला, मुंगावली कन्हैयालाल लोधी, सुरखी पारूल साहू, मांधाता उत्तम राज सिंह, बदनावर अभिषेक सिंह टिंकू और सुवासरा से राकेश पाटीदार को उम्मीदवार बनाया है। अभी भी चार सीटों मुरैना, मेहगांव, बदनावर और बड़ा मलहरा पर प्रत्याशियों के नामों को तय करना है। इसके पहले कांग्रेस ने 15 प्रत्याशियों का ऐलान किया था।
लिस्ट देखें

