बता दें कि मोस्ट वांटेड जुबेर मौलाना पर 80 से ज्यादा मामले दर्ज पुलिस के अनुसार यह पार्टी जुबेर मौलाना के जन्मदिन की थी। उस पर शहर भर में 80 से अधिक अपराध दर्ज हैं। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। हालांकि, वह मौके से कैसे बच निकला इसका पता नहीं चल पाया है।
भोपाल/मध्यप्रदेश।
क्राईम ब्रांच भोपाल व थाना चूनाभट्टी की टीम की छापामार कार्रवाई से हड़कंप मच गया।
K2 Club & Lounge में भोपाल का निगरानीशुदा बदमाश जुबेर मौलाना बर्थडे पार्टी मना रहा था। उसकी पार्टी में दर्जनों लड़के और लड़कियां नशे में झूम रहे थे। तभी पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर दी। पुलिस ने इस मामले में K2 Club & Lounge संचालक और उसके मैनेजर के अलावा 4 लोगों पर मामला दर्ज किया है। बर्थडे बॉय और भोपाल पुलिस का लिस्टेड गुंडा जुबेर मौलाना मौके से फरार हो गया। पुलिस को कुछ लोगों के पास से अवैध हथियार मिले हैं।
क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार 26-27 की मध्य रात्री मे सूचना प्राप्त हुई कि के-2 क्लब मे कुछ लोग हुक्का एवं शराब का सेवन कर रहै है ,जो अपने पास अवैध हथियार रखे हुए है। उक्त सूचना पर के-2 क्लब मे संयुक्त रूप से क्राईम ब्राँच के साथ दबिश दी गई जहाँ से कुछ लोग गेट से भागते दिखाई दिये। के-2 क्लब मे जाकर देखा तो क्लब का संचालक विवेक शिवहरे तथा मैनेजर कैलाश लोधी काउंटर पर बैठे थे औऱ क्लब मे टेबल पर तम्बाकू युक्त हुक्का व शराब की बोतले पडी थी और क्लब संचालक अवैध रूप से देर रात्री क्लब का संचालन कर रहा था।
लॉकडाउन होने के बावजूद के-2 क्लब के मालिक विवेक शिवहरे व मैनेजर कैलाश लोधी बडी संख्या मे व्यक्तियो को एकत्रित कर पार्टी आयोजित करवा रहे थे,जिस पर थाना चूनाभट्टी पर अपराध क्रमांक 427/2020 धारा 188,269 भादवि 36(क),36(ख) आबकारी एक्ट सहित धारा 20/2 तम्बाकू उत्पाद अधिनियम का अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया।
के-2 क्लब के संचालक द्वारा अपने क्लब मे क्लब संचालन की सामान्य अनुज्ञप्ति शर्तो का उल्लघन करने एवं एक्सपाइरी डेट के बाद शराब परोसने पर वैधानिक कार्यवाही जिला आबकारी विभाग द्वारा कार्यवाही की गई एवं बार लाईसेंस निलंबित करने की कार्यवाही की गई।
अंधेरे का फायदा उठाकर गैंगस्टर नौ-दो,ग्यारह हुआ
दबिश के दौरान थाना एशबाग का सूचिबद्ध बदमाश जुबैर मौलाना व उसके साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले जिनमे से आरोपी वासित अली उर्फ तन्ना, मो0 जैद,दानिश वेग तथा रहमान खान को आज सुबह वाल्मी परिसर कलियासोत डेम के पास से अवैध हथियार (चाकू) के साथ गिरफ्तार किया गया एवं थाना पर अपराध क्रमांक 428/20,429/20,430/20 एवं 431/20 धारा 25 आर्म्स एक्ट का पृथक पृथक पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है। फरार बदमाश जुबैर मौलाना की तलाश सरगर्मी से की जा रही है।

आरोपियों को गिरफ्तार करने में इनकी रही सराहनीय भूमिका
उनि सौरभ कुशवाह,सउनि रामसिंह मरावी,प्र0आऱ0 वीरमणि पाण्डेय,आर दीपक तोमर,आऱ0 मानेन्द्र तिवारी,आऱ रविशंकर ,आऱ धर्मेन्द्र शर्मा,आर ज्ञानेन्द्र मिश्रा व आर0 धर्मराज द्वारा कडी मेहनत व लगन से आरोपियो को गिरफ्तार कर उक्त कार्यवाही करने में सराहनीय भूमिका रही।
