HomeBreaking Newsदुःखद:SDOP के वाहन चालक प्रधान आरक्षक ने फांसी लगाई,हड़कंप मचा

दुःखद:SDOP के वाहन चालक प्रधान आरक्षक ने फांसी लगाई,हड़कंप मचा

रायसेन/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के ओबेदुल्लागंज पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (SDOP) मलकीत सिंह के वाहन चालक हेड कांस्टेबल राजू पटेल ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। वह करीबन 50 वर्ष के थे। फांसी लगाने की घटना सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारियों ने मृतक के आत्महत्या करने की मुख्य वजह बीमारी होने बताया है। ओबेदुल्लागंज थाना प्रभारी एसडी भालेकर ने बताया कि हेड कॉन्स्टेबल पटेल के खुदकुशी करने की वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर मामले की जांच में कर रही है। हालांकि अभी कोई सुसाइड नोट या फिर मौत का कारण सामनें नही आया है।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,काफी समय से मृतक हेड कॉन्स्टेबल राजू पटेल ओबेदुल्लागंज एसडीओपी मलकीत सिंह की जीप चला रहे थे।
वाहन चालक हेड कॉन्स्टेबल राजू पटेल ने शनिवार को दोपहर सरकारी आवास ओबेदुल्लागंज में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस महकमे के वाहन चालक राजू पटेल ने किन कारणों से मौत जैसा आत्मघाती कदम उठाया ओबेदुल्लागंज मुख्यालय पर खाशा चर्चा का विषय बना हुआ है। इधर एसडीओपी ओबेदुल्लागंज मलकीत सिंह ने बताया कि मृतक राजू पटेल लंबे अरसे से मेरा वाहन चलाता था। उसका परिवार होशंगाबाद में रहता है। उसे पहले कोरोना संक्रमण होने से बीमार हो गया था। बाद में अपेंडिक्स की बीमारी की चपेट में आने से वह तनाव में रहने लगा था। संभवतया वह बीमार होने से मौत को गले लगा लिया हो।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!