HomeBreaking Newsदुःखद:ट्रेन से कटकर पुलिस सब इंस्पेक्टर की मौत,महकमे में शोक की लहर...

दुःखद:ट्रेन से कटकर पुलिस सब इंस्पेक्टर की मौत,महकमे में शोक की लहर दौड़ी

बता दें कि शामली जनपद में करीब ढाई साल से तैनात योगेंद्र सिंह अपने काम और सरल स्वभाव के से जाने जाते थे। शामली जनपद में आए योगेंद्र सिंह पहले शामली जनपद की सदर कोतवाली और फिर थाना भवन थाना की जलालाबाद चौकी पर इंचार्ज के रूप में तैनात रहे। अपने कार्यकाल में इन्होंने कई मामलों के खुलासे किए तो वहीं अपनी ड्यूटी पर सजग रहते हुए एक अपनी अलग पहचान बनाई थी।


गाजियाबाद/शामली/उप्र।

शामली में तैनात सब इंस्पेक्टर की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। दरअसल,गाजियाबाद के कविनगर थानाक्षेत्र में महरौली रेलवे स्टेशन के पास पैर फिसलने से शामली में तैनात दरोगा योगेंद्र सिंह ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में ट्रेन से कटकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी ने शव कब्जे में लेकर पहचान की। पहचान पत्र से शिनाख्त होने पर शामली पुलिस को सूचना दी गई। परिजन देर रात गाजियाबाद पहुंच गए। घटना के बाद से योगेंद्र सिंह के परिवार और शामली पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। शामली जनपद के पुलिसकर्मी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया है।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,मूलरूप से जिला बुलंदशहर के जहांगीराबाद क्षेत्र में गांव चांदौक निवासी योगेंद्र सिंह यूपी पुलिस में उपनिरीक्षक थे। वह थाना भवन शामली की जलालाबाद चौकी के इंचार्ज थे। वर्तमान में वह परिवार के साथ पिलखुवा की शैलेष फार्म कॉलोनी में रह रहे थे। योगेंद्र सिंह किसी सरकारी काम से लखनऊ गए थे। शुक्रवार को वह जयनगर से नई दिल्ली के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन संख्या 04091 से लौट रहे थे। महरौली रेलवे स्टेशन के पास जैसे ही ट्रेन धीमी हुई तो गेट पर खड़े दरोगा योगेंद्र सिंह का पैर फिसल गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गए। गर्दन कटने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कंट्रोल रूम पर सूचना के बाद कविनगर पुलिस पहुंची लेकिन घटना क्षेत्र जीआरपी का होने के कारण संबंधित अधिकारियों को सूचना दी गई। जीआरपी ने शव कब्जे में लेकर पड़ताल की तो आईकार्ड देखकर शामली पुलिस को सूचना दी। शामली एसपी ने गाजियाबाद के पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया। इसके बाद आनन-फानन विभागीय औपचारिकताएं पूरी की गईं। जीआरपी के मुताबिक सूचना पर शामली पुलिस व दरोगा के परिजन गाजियाबाद पहुंच गए हैं।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!