सतना/मध्यप्रदेश।
मध्यप्रदेश के सतना में पुलिस लाइन में तैनात रहे एक आरक्षक में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम किया है घटना की जांच की जा रही है। खबरों के मुताबिक मृतक कोलगवा थाना के बाबूपुर पुलिस चौकी के बारी खुर्द गांव का रहने वाला था। आरक्षक शिवम चौरसिया शुक्रवार की सुबह पुलिस लाइन से ड्यूटी करने के बाद घर गया था। शाम के परिजनों ने ड्यूटी जाने के लिए जब दरवाजा खटखटाया है, तो उसने दरवाजा नहीं खोला। जब उसके कमरे की खिड़की से भाई राहुल ने झांक कर देखा तो वह फांसी पर लटक रहा था। परिजनों ने ताला तोड़कर उसे फांसी के फंदे से उतारा और अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी लगने के बाद मौके पर एडिशनल एसपी सुरेंद्र कुमार जैन भी पहुंचे। शव का पोस्टमार्टम शनिवार को किया जाएगा। बताया जाता है कि 5 साल पहले अनुकंपा नियुक्ति में पुलिस में भर्ती हुआ था। बाबूपुर पुलिस चौकी के प्रभारी डीडी खान ने बातचीत करते हुए कहा कि मृतक के पास से अथवा उसके कमरे से किसी भी प्रकार की कोई सुसाइड नोट नहीं मिले हैं। घटना का कारण अज्ञात है। जांच की जा रही है।
विनम्र श्रद्धांजलि:प्रधान आरक्षक की कोरोना से मौत,गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई
सागर/मध्यप्रदेश।
बुधवार की रात बीना थाने में पदस्थ 58 वर्षीय प्रधान आरक्षक की इलाज के दौरान मौत हो गई। उनका इलाज सागर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था, जहां बुधवार की रात निधन हो गया है। उनका कोरोना गाइड लाइन के अनुसार अंतिम संस्कार कराया गया है। इस दौरान विभाग के पुलिसकर्मियों ने पीपीइ किट पहनकर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया, जिसके बाद अंतिम संस्कार कराया गया।
क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी अनुसार बीना थाने में पदस्थ 58 साल के प्रधान आरक्षक रामेंद्र मिश्रा को ड्यूटी के दौरान कोरोना संक्रमण हो गया था। उन्हें मकरोनिया स्थित सागर श्री के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लगातार इलाज के दौरान उनकी तबीयत में कुछ सुधार भी हुआ था, लेकिन कोरोना वायरस का गंभीर संक्रमण फेफड़ों में फैल चुका था। बीच में उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने की जानकारी भी परिजन दे रहे हैं। बीती देर रात उनकी तबीयत एकदम से बिगड़ी और गुरुवार सुबह उनकी सांसें थम गईं। दोपहर में उनका शव थ्री लेयर बैग में पैक कर अंतिम संस्कार के लिए भिजवाया गया था। अंतिम संस्कार के पूर्व पुलिस विभाग ने अपने कर्मचारी की कोरोना से मृत्यु के बाद उन्हें बतौर कोरोना वॉरियर सम्मान देते हुए गार्ड ऑफ ऑनर भी प्रदान किया है।
थाना परिसर में दी गई प्रधान आरक्षक को श्रद्धांजलि

कोरोना से जंग लड़ते हुए शहीद हुए प्रधान आरक्षक रामेन्द्र मिश्रा को थाना परसिर में श्रद्धांजलि दी गई। एसडीओपी प्रिया गहरवार, थाना प्रभारी कमल निगवाल सहित उपस्थित पुलिसकर्मियों द्वारा कैंडल जलाकर और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। थाना प्रभारी ने बताया कि श्री मिश्रा मिलनसार और अपने काम के प्रति ईमानदार थे। उनके निधन से सभी स्तब्ध हैं।
