HomeBreaking Newsदुःखद:सड़क दुर्घटना में महिला आरक्षक आरती व्यास की दर्दनाक मौत

दुःखद:सड़क दुर्घटना में महिला आरक्षक आरती व्यास की दर्दनाक मौत

बता दें कि ढोढर चौकी प्रभारी मालवीय टीम सहित मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से शव को अस्पताल पहुंचाया गया महिला आरक्षक आरती की मौत की सूचना जैसे ही रतलाम जिले के पुलिस महकमे को लगी तो सन्नाटा पसर गया साथ ही शौक की लहर छा गई।

मंदसौर/रतलाम/मप्र।

मध्यप्रदेश पुलिस की एक महिला कांस्टेबल असमय ही सड़क हादसें में काल की गार में समा गयीं। दरअसल,महिला आरक्षक आरती व्यास की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक गृह जिला मंदसौर के मल्हारगढ़ तहसील के गांव डोरवाडा के वार्ड क्रमांक 13 थाना नारायणगढ़ का रिचा चांदा फोरलेन पुलिस चौकी ढोढर में एक्सीडेंट हो गया है। जिससे स्पॉट पर महिला आरक्षक आरती व्यास की मौत हो गई, बता दें कि महिला आरक्षक 1193 आरती व्यास पोस्टिंग जिला रतलाम की थी। महिला आरक्षक आरती व्यास गत दिनों अवकाश लेकर अपने गांव दोरवाड़ा गई थी जहां से वापस अपनी ड्यूटी पर लौट रही थी। उसी दौरान उनकी सड़क दुर्घटना मैं मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जब वह ड्यूटी पर वापस आ रही थी। इस दौरान ढोढर और रिचा थाने के बीच महिला आरक्षक आरती को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी इस घटना में आरती व्यास की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

महिला आरक्षक आरती व्यास व उनका दुर्घटनाग्रस्त वाहन

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!