HomeBreaking Newsदुःखद:हेड कांस्टेबल ने पुलिस चौकी में खुद को मारी गोली,मौत,विभाग में हड़कंप

दुःखद:हेड कांस्टेबल ने पुलिस चौकी में खुद को मारी गोली,मौत,विभाग में हड़कंप

बता दें कि निसरपुर चौकी में पदस्थ हेड कांस्टेबल राजकुमार रघुवंशी विगत दो साल से यहां पदस्थ थे। इसके पूर्व भी वे दो साल निसरपुर रह चुके थे। मूल रूप से वह भिड़ जिले के अशोकनगर के ग्रामीण इलाके के रहने वाले हैं। उनकी उम्र लगभाग 58 साल है वर्तमान में वे निसरपुर चौकी में बने हुए सरकारी निवास में रहते थे। उनके साथ उनकी पत्नी बेटा बहू व दो पोते व पोती भी हैं।

धार/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश के धार जिले की कुक्षी तहसील क्षेत्र की निसरपुर चौकी में बुधवार सुबह साढ़े सात बजे हेड कांस्टेबल राजकुमार रघुवंशी ने खुद को गोली मार ली है। गंभीर हालत में साथी पुलिसकर्मी उन्हें निसरपुर के सरकारी अस्पताल में लेकर गए, जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल बड़वानी रेफर कर दिया गया है। बड़वानी अस्पताल पहुंचने पर परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से हेड कांस्टेबल रघुवंशी के परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। साथ ही स्टॉफ के लोग परिवार को संभालने का प्रयास कर रहे हैं। परिवार के लोग भी नहीं समझ पा रहे हैं कि आखिर अचानक उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया है।

क्या है पूरा मामला

मृत हेड कांस्टेबल

प्राप्त जानकारी के अनुसार,हेड कांस्टेबल ने ऐसा क्यों किया है कि यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। एसपी आदित्य प्रताप सिंह भी घटनास्थल पर पहुंकर जांच करेंगे। कुक्षी थाना प्रभारी कमल सिंह ने कहा कि हेड कांस्टेबल राजकुमार रघुवंशी ने निसरपुर पुलिस चौकी में ही खुद को गोली मारी है। उनके सीने के नीचे गोली लगी है। पुलिस अधिकारी के अनुसार हेड कांस्टेबल रघुवंशी पुलिस चौकी परिसर में ही सरकारी आवास में परिवार सहित निवास करते थे। उन्होंने ऐसा क्यों किया ये अभी तक स्पष्ट नहीं है। उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी भी काम के दौरान नहीं थी।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!