HomeBreaking Newsअमिताभ बच्चन ने मुख्यमंत्री से की अपील,पुलिसकर्मी पति-पत्नी की पोस्टिंग एक ही...

अमिताभ बच्चन ने मुख्यमंत्री से की अपील,पुलिसकर्मी पति-पत्नी की पोस्टिंग एक ही जगह कर दीजिए,क्या जाता है आपका?

भोपाल/मंदसौर/मप्र।

कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के होस्ट अमिताभ बच्चन ने मध्यप्रदेश के मंदसौर में पदस्थ पुलिस कांस्टेबल के तबादले को लेकर शिवराज सरकार से अपील की है।
महानायक ने मप्र सरकार से अपील भी की कि जितने भी ऐसे लोग हैं, एक ही जगह पोस्टिंग कर दीजिए, क्या जाता है आपका? वही मंदसौर से बीजेपी विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया ने भी ट्वीट कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से तबादले की मांग की है।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,कौन बनेगा करोड़पति के मंगलवार रात प्रसारित हुए एपीसोड में मंदसौर में यातायात पुलिस में आरक्षक विवेक परमार अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर पहुंचे थे। इस दौरान जब परिवार की जानकारी देते समय विवेक का दर्द छलका कि मैं और पत्नी एक ही विभाग में हैं, पर पत्नी ग्वालियर में पदस्थ है और मैं मंदसौर में। कुछ कारणों से हमारी पोस्टिंग एक जगह नहीं हो सकती है।
पत्नी ने भी कार्यक्रम में प्रसारित वीडियों में अपनी पीड़ा सुनाई तो अमिताभ बच्चन भी अपने अंदाज में प्रदेश सरकार से बोल उठे कि पति-पत्नी की पोस्टिंग मंदसौर में कर दीजिए ना। क्या जाता है आपका? विधायक यशपालसिंह सिसौदिया ने भी ट्वीट कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह तक आरक्षक की बात पहुंचाई है। इस शो में विवेक ने 25 लाख रुपये जीते हैं।

क्या वीडियो में

यह सब कुछ केबीसी के सेट पर ही हुआ। केबीसी में सवालों के दौरान बीच में विवेक की जिंदगी से जुड़ा वीडियो दिखाया जा रहा था। इसमें विवेक कह रहे हैं कि दोनों साढ़े तीन साल की नौकरी कर चुके हैं। कुछ कारण हैं, जिनकी वजह से हमारा एक ही जिले में ट्रांसफर नहीं हो पा रहा है।
इसी वीडियो में विवेक की पत्नी कहती है कि जैसे पानी के बगैर नहीं रह सकते ना, वैसे एक-दूसरे को मिस करते हैं। अमिताभ बच्चन ने सब कुछ बड़े गौर से सुनने के बाद कहा कि लंबे समय से आप दोनों दूर हैं। महानायक ने मप्र सरकार से अपील भी की कि जितने भी ऐसे लोग हैं, एक ही जगह पोस्टिंग कर दीजिए, क्या जाता है आपका?

मंदसौर विधायक यशपालसिंह सिसौदिया ने,CM को ट्वीट किया

मंदसौर विधायक यशपालसिंह सिसौदिया ने भी सीएम शिवराजसिंह चौहान को ट्वीट करते हुए लिखा है कि ‘मेरी विधानसभा क्षेत्र के मंदसौर मुख्यालय पर पुलिस विभाग (यातायात) में पदस्थ विवेक परमार को केबीसी में आज अमिताभ बच्चन के साथ बैठने का गौरव प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान जी से आग्रह है कि विवेक की समस्या का समाधान करने का आदेश प्रदान करें।”

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!