HomeBreaking Newsलूट और हत्या:बदमाशों ने दिनदहाड़े ATM कैश वैन के गार्ड्स को गोली...

लूट और हत्या:बदमाशों ने दिनदहाड़े ATM कैश वैन के गार्ड्स को गोली मारकर 40 लाख लूटे,घटना सीसीटीवी में कैद

बता दें कि मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती किया। जहां सिक्यूरिटी गार्ड राजबहादुर पटेल की मौत हो गई।
जबकि राजबहादुर सिंह,श्रीयांश ताम्रकार और ड्राइवर अभिषेक यादव घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


जबलपुर/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल में एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया और 40 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए।
दरअसल,आज दिन दहाड़े हत्या और लूट की सनसनीखेज वारदात हो गयी। बाइक सवार बदमाश एटीएम कैश वैन के गार्ड्स को गोली मारकर 40 लाख रुपये लूट ले गए। इसमें एक गार्ड की मौत हो गयी और दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। बदमाशों की तेजी से तलाश की जा रही है। पूरे शहर की नाकाबंदी कर दी गयी है। इस पूरे मामले में गंभीर लापरवाही सामने आयी है। न तो बैंक के एटीएम में कोई गार्ड थे और न ही कैशवैन के गार्ड के पास कोई पिस्टल थी। पता चला है कि बदमाश ने छह राउंड फायर किए थे। वारदात की जानकारी मिलने पर गोरा बाजार पुलिस समेत बड़े अधिकारी मौके पहुंचे। घायल चारों लोगों को निजी अस्पताल भिजवाया गया। यहां एक ने दम तोड़ दिया। बाकी तीन घायल हैं।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,जबलपुर आज लूट और हत्या की वारदात से दहल गया। घटना गोरा बाजार थाना क्षेत्र के तिलहरी क्षेत्र स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एटीएम की है। यहां दो नकाबपोश बदमाशों ने कैश वैन लेकर आए गार्डस को गोली मार दी और रुपयों से भरा बक्सा लेकर भाग गए हथियार से लेस बदमाश पूरे 20 मिनट तक मौके पर खड़े होकर वैन आने का इंतजार करते रहे लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।
बताया जा रहा कि गार्ड्स करीब 40 लाख रुपए लेकर आए थे। ये पैसे एटीएम में डाले जाने थे। इस वारदात की तस्वीरें बैंक में लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी हैं। इसमें साफ दिख रहा है कि गार्ड्स कैश बॉक्स लेकर जैसे ही बैंक के कैंपस में घुसे पहले से ताक लगाए नकाबपोश बदमाश ने सीधे दोनों को गोली मार दी और बैग लेकर फरार हो गया।

दीवार की आड़ का फायदा उठाया

ATM एक दीवार की आड़ में है। इसी का फायदा बदमाशों ने उठाया। गाड़ी में मौजूद एक गार्ड पहले कैश बॉक्स अंदर लेकर गया। इसके बाद पीछे से दूसरा गार्ड भी अंदर गया। यहां पहले से मौजूद नकाबपोश बदमाश ने गार्ड्स पर फायरिंग कर दी।

सीसीटीवी में कैद घटना

बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एटीएम में पैसे डालने के लिए कैश वैन पहुंची थी। उसमें से कैश बॉक्स लेकर कर्मचारी जैसे ही अंदर घुसे वहां खड़े नकाबपोश बदमाश ने दोनों को गोली मार दी और फिर बैग उठाकर भाग गए। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। खबर मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और वारदात की जांच पड़ताल में जुट गयी। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस ने शहर के चारों तरफ नाकाबंदी कर दी है। हर आने जाने वाली से सघन पूछताछ की जा रही है। इस वारदात में बैंक की लापरवाही भी सामने आई है क्योंकि बैंक और एटीएम में कोई भी सिक्यूरिटी गार्ड नहीं था। बदमाश पिस्टल के साथ बैंक परिसर में पहले से घुसकर खड़ा था और किसी का ध्यान उस पर नहीं गया।

बाइक से आए थे दो बदमाश

पुलिस के मुताबिक जांच में पता चला है कि दो बदमाश बाइक से आए थे। वैन के पहुंचने से करीब एक मिनट पहले ही एक बदमाश बैंक परिसर में घुस गया, जबकि दूसरा बदमाश बाहर ही खड़ा रहा। अंदर आए बदमाश ने कैश लेकर आ रहे गार्ड और दूसरे गार्ड को गोली मारी। इसके बाद बाहर खड़े बदमाश ने भी गाड़ी में बैठे गार्ड और ड्राइवर को गोली मारी। इसके बाद दोनों बाइक से फरार हो गए। पुलिस ने स्पेशल टीम को मौके पर बुलाया है।

वीडियो देखें

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!