HomeBreaking Newsलोकायुक्त ने पुलिस आरक्षक को 20 हज़ार की रिश्वत लेते रंगे हाथों...

लोकायुक्त ने पुलिस आरक्षक को 20 हज़ार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा,थाना प्रभारी जाँच के घेरे में

रीवा/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश की रीवा लोकायुक्त टीम ने 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पुलिस आरक्षक अनिरुद्ध तिवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सट्टा पर्ची काटने और महीना फिक्स करने के एवज में थाना प्रभारी से लेकर अन्य सहयोगियों के नाम पर रकम मांगी थी। पैसे न देने पर सटोरिये को परेशान कर रहा था। अंतत: थक हारकर पीड़ित सटोरिया लोकायुक्त कार्यालय पहुंचकर एसपी से शिकायत की।
दरअसल,शहर के चौराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत सट्टा खिलाने के लिए बीस हज़ार रुपये की मांग कर रहे आरक्षक को लोकायुक्त पुलिस ने गुरुवार की दोपहर रुपये लेते हुए रंगे हाथ ट्रेप किया है। लोकायुक्त पुलिस द्वारा कार्रवाई पूरी हो जाने के बाद आरक्षक को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। बताया गया है कि लोकायुक्त पुलिस में आरक्षक के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर मामले को विवेचना में लिया है जबकि पूरे मामले में थाना प्रभारी के भूमिका की जांच की जा रही है। उक्त कार्रवाई में प्रवीण सिंह परिहार उप पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार,निरीक्षक जियाउल हक प्रधान आरक्षक मुकेश मिश्रा,पवन पांडेय,धर्मेंद्र जायसवाल,प्रेम सिंह,शैलेंद्र मिश्रा शाहिद खान सहित करीब 15 सदस्यीय दल के साथ मिल कर कार्रवाई की गई है।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,शिकायतकर्ता पैसे की मांग की गई थी जिसकी शिकायत उसने लोकायुक्त संगठन में दर्ज कराया था शिकायत की जांच कराए जाने पर शिकायत सही पाई गई थी जिसके बाद लोकायुक्त एसपी द्वारा करवाई करने के निर्देश जारी किए गए थे।
लोकायुक्त एसपी गोपाल सिंह धाकड़ ने बताया कि आरोपित अनिरुद्ध तिवारी आरक्षक थाना चौराटा जिला रीवा को बीस हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपित अनिरुद्ध तिवारी आरक्षक द्वारा शिकायतकर्ता तुलसीदास कोल उर्फ बाबूलिया कोल से सट्टा पर्ची काटने और महीना के रूप में 15 हजार थाना प्रभारी, 2 हज़ार स्वयं के लिए और अन्य सहयोगियों के लिए 3 हज़ार कुल योग बीस हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई जिसे गुरुवार को रेलवे तिराहे पर बीस हजार रुपये की रिश्वत शिकायतकर्ता से लेते हुए रंगे हाथ ट्रेप किया गया है।

लोकायुक्त एसपी कि भ्रष्टाचारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी

लोकायुक्त एसपी की एक माह के अंदर में 6वीं कार्रवाई है। 29 दिन पहले गोविंदगढ़ थाना प्रभारी एसएस बघेल व एएसआई देशराज सिंह को 13 हजार की रिश्वत के साथ पकड़ा था। 20 दिन पहले दिलीप सिंह परस्ते पटवारी हल्का भरौली वृत अमदरा तहसील मैहर जिला सतना को 5 हजार रुपए लेते ट्रेप किया। इसी तरह 17 दिन के भीतर तीसरी कार्रवाई में सचिव रावेंद्र पटेल ग्राम महुगड़ा पोस्ट कुलबहेलिया तहसील थाना मऊगंज को 15 हजार रुपए, 16वें दिन वनरक्षक आशीष यादव गुझियारी टोला वार्ड नंबर 9 गोविंदगढ़ और 15वें दिन 30 हजार की रिश्वत मामले में राहुल खरे सहायक वित्त अधिकारी मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम भोपाल और आरसी मिश्रा प्रबंधक पाठ्य पुस्तक निगम रीवा को आरोपी बनाया है। अब 9 दिसंबर को 20 हजार रुपए के साथ आरक्षक को पकड़ा गया है।

वीडियो देखें

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!