ग्वालियर/मध्यप्रदेश।
बेखौफ बदमाशों ने यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र के जीवाजी विश्वविद्यालय के विधि संस्थान में दिन दहाड़े फायर ठोक दिए। हालांकि आए दिन यहां रात के समय असामाजिक तत्वों की दारू पार्टी की महफिल सजना आम बात है।
लेकिन अब इन पार्टियों से अपराधियों का उद्गम होने लगा है। रात के समय यहां कार खड़ी करकर नशेलचियों का जमावड़ा लगा रहता है। जीवाजी कैंपस में पुलिस की पेट्रोलिंग ना होने के कारण अब इन अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।
दरअसल,ग्वालियर में बेखौफ बदमाशों ने जीवाजी विश्वविद्यालय में एक बार फिर दिनदहाड़े गोलियां चलाई है। जिससे वहां उपस्थित छात्रों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं। यूनिवर्सिटी के छात्रों में दहशत का माहौल है। एक दिन पूर्व भी जीवाजी यूनिवर्सिटी कैम्पस में गोली चलने का मामला आया था सामने। छात्रों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।
