HomeBreaking Newsरक्षित निरीक्षक (RI) आशीष तिवारी निलंबित,फर्जी दस्तावेज पर लाखों रुपए के शासकीय...

रक्षित निरीक्षक (RI) आशीष तिवारी निलंबित,फर्जी दस्तावेज पर लाखों रुपए के शासकीय धन के गबन के आरोप

♦️बता दें कि शिकायतकर्ता नीरज सिंह ने पुलिस अधीक्षक सिंगरौली से की थी शिकायत।
♦️रक्षित निरीक्षक आशीष तिवारी ने अपने पदीय कर्तव्य एवं दायित्व का किया दुरुपयोग।
♦️आशीष तिवारी ने डमी खाता भी खुलवाया,10 लाख रुपये से ज्यादा शासकीय राशि का गबन का आरोप।

सिंगरौली/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के पुलिस विभाग में एक बार फिर सिंगरौली पुलिस अधीक्षक बीरेन्द्र कुमार सिंह ने कार्यवाही करते हुए लाखो का हेराफेरी करने वाले रक्षित निरीक्षक (RI) आशीष तिवारी को निलंबित कर दिया है। नीरज सिंह ने पुलिस अधीक्षक सिंगरौली से शिकायत की थी, इस मामलें में जांच के बाद हुए खुलासों ने सबको हैरान कर दिया।

क्या है पूरा मामला

आरआई आशीष तिवारी

प्राप्त जानकारी के अनुसार,जांच में सामने ये कि रक्षित निरीक्षक आशीष तिवारी ने अपने पद,कर्तव्य एवं दायित्व का दुरुपयोग करते हुए शासकीय और अन्य धनराशि प्राप्त की है जो करीबन 11 लाख है, इस मामलें की जांच में यह भी सामने आया कि आशीष तिवारी ने कई जगह अपने पद का प्रभाव दिखते हुए पुलिस विभाग की छवि को भी धूमिल किया है, वही आशीष तिवारी ने डमी खाते भी खुलवाए। जिसमें भी लाखों रुपयों का जमा होना पाया गया, फिलहाल शिकायत के बाद जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाया गया है। रक्षित निरीक्षक आशीष तिवारी के ऊपर लगे आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

क्या कहा गया है पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश में

शिकायतकर्ता नीरज सिंह निवासी विध्यनगर सेक्टर नंबर 04 सिंगरौली द्वारा रक्षित निरीक्षक आशीष तिवारी, जिला सिंगरौली के विरुद्ध शासकीय धनराशि के गबन करने विषयक प्राप्त शिकायत पत्र की जांच हेतु नगर पुलिस अधीक्षक, विध्यनगर को निर्देशित किया गया था। जांच अनुक्रम में रक्षित निरीक्षक आशीष तिवारी के द्वारा जाचकर्ता बदले जाने हेतु आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया, जिस पर विचारण उपरांत अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सिंगरौली जिला सिंगरौली को शिकायत पत्र की अग्रिम जांच हेतु आदेशित किया गया।
तारतम्य में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सिंगरौली जिला सिंगरौली द्वारा पत्र क्रमांक / अ०अ०पु० / सिंगरौली / शिकायत / जनता / 893 (25/21)/2022 दिनांक 09.03.2022 के माध्यम से विस्तृत शिकायत जांच प्रतिवेदन इस कार्यालय में प्रेषित किया गया सम्पूर्ण जाँच में कथनों दस्तावेजी साक्ष्यों एवं तथ्यों के आधार पर पाया गया कि रक्षित निरीक्षक आशीष तिवारी, जिला सिंगरौली द्वारा जानबूझकर पुलिस विभाग के विभिन्न मदों में शासकीय धनराशि का फर्जी / कूटरचित बिल तैयार कर एवं अन्य देयको की राशि को विनोद कुमार यादव के नाम से यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया शाखा संजय नगर जिला सिंगरौली में खुलवाया जाकर डमी खाता क्रमांक 452502010027133 में धनराशि 10.59,795/- रुपए प्राप्त किए गए एवं रक्षित निरीक्षक आशीष तिवारी के निजी खाते मे 10,000/- रूपये (मो.नं. 9407512100 में यूपीआई के माध्यम से प्राप्त किये गये।

इस प्रकार रक्षित निरीक्षक आशीष तिवारी द्वारा अपने पदीय कर्तव्यों एवं दायित्वों का दुरुपयोग कर शासकीय धनराशि एवं अन्य धनराशि (कमीशन सहित) कुल 10,69,795 /- रुपये (दस लाख उनहत्तर हजार सात सौ पंचान्ये रुपये) प्राप्त किया गया है। रक्षित निरीक्षक आशीष तिवारी द्वारा खुलवाये गये डमी खाता क्रमांक 452502010027139 में हस्तांतरित राशियों का उपयोग आशीष तिवारी, रक्षित निरीक्षक द्वारा अपने मोबाइल नम्बर 7000226922 (उक्त मोबाइल नंबर श्री आशीष तिवारी पिता देवकीनंदन तिवारी, मकान नंबर 241, ग्राम टिकुरी, पोस्ट टिकुरी, राजनगर, जिला छतरपुर के नाम से रजिस्टर्ड है।) से इन्टरनेट बैंकिंग और यूपीआई व अन्य माध्यम से गबन कर स्वयं के निजी हित में उपभोग कर पदीय कर्तव्य के प्रति गंभीर लापरवाही स्वेच्छाचारिता, कदाचरण एवं भ्रष्ट आचरण प्रदर्शित कर पुलिस विभाग की छवि को धूमिल करना जाँच में पूर्णतः प्रमाणित पाया गया है।

अतः उपरोक्तानुसार रक्षित निरीक्षक आशीष तिवारी, जिला सिंगरौली को उनके द्वारा पदीय कर्तव्य के प्रति गंभीर लापरवाही, स्वेच्छाचारिता, कदाचरण एवं शासकीय धनराशि गबन कर भ्रष्ट आचरण प्रदर्शित कर पुलिस विभाग की छवि को धूमिल करने के लिये इन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय रक्षित केन्द्र, सिंगरौली रहेगा। इन्हें निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!