HomeBreaking Newsआरोपी के घर के बहार रिश्वत के नोट गिनतें पुलिसकर्मी,ASI सहित तीन...

आरोपी के घर के बहार रिश्वत के नोट गिनतें पुलिसकर्मी,ASI सहित तीन अन्य पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी

बता दें कि एडवोकेट शिवनारायण शर्मा और उनके परिजनों पर इंदरगढ़ थाने में मामला दर्ज है, जिसके एवज में जमानत भरने के लिए एएसआई ने पैसे लिए थे। उस पैसे को वकील के घर से बाहर गिनने लगे, जिसका वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

इंदरगढ़/दतिया/मप्र।

मध्यप्रदेश के दतिया जिले के इंदरगढ़ थाने में पदस्थ ASI महावीर शर्मा सहित तीन अन्य पुलिसकर्मियों को रिश्वत लेने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। बता दें, एएसआई का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई है। वीडियो में दिख रहा है कि एक एडवोकेट एएसआई को नोट थमा रहे हैं, जिन्हें वह लेता है और गिन कर जेब में रखते हुए नजर आ रहा है।

क्या पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,इंदरगढ़ थाने में दतिया के बक्सी नगर कालौनी स्टेशन के पास रहने वाले शिवनारायण शर्मा की बहू शिवानी पाठक हाल निवासी वार्ड क्रमांक 5 भांडेर रोड इंदरगढ़ ने दहेज एक्ट और घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था। जिसमें शिवानी ने अपने पति नवीन, सास ममता, ननद निशा, देवर शुभम् एवं ससुर शिवनारायण शर्मा के विरुद्ध दहेज के लिए मानसिक रूप से प्रताडित करने, मारपीट कर घर से निकाल देने एवं जान से मारने की धमकी देने को लेकर मामला दर्ज कराया था। शिवानी के मुताबिक 2021 में उसका विवाह नवीन से हुआ था। जिसके बाद उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे। इस मामले में इंदरगढ़ थाने में धारा 498ए 323,506,34 के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसी मामले में एएसआइ महावीर शर्मा तीन अन्य पुलिस कर्मियों के साथ आरोपित शिवनारायण के निवास पर पहुंचे थे। जहां उन पर रिश्वत लेने का आरोप लगा।

वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ा

इंदरगढ़ थाने में पदस्थ एएसआइ महावीर शर्मा

रिश्वत लेने के कथित मामले में इंदरगढ़ थाने में पदस्थ एएसआइ महावीर शर्मा को निलंबित कर दिया गया है। शनिवार 12 मार्च को इंटरनेट मीडिया में कार्यवाहक सउनि महावीर शर्मा थाना इंदरगढ़ का तीन अन्य पुलिस कर्मियों के साथ दतिया निवासी एडवोकेट शिवनारायण शर्मा के निवास के बाहर वर्दी में रुपये गिनने का वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सउनि महावीर शर्मा पर घरेलू हिंसा के प्रकरण में एडवोकेट शिवनारायण शर्मा से रिश्वत के रुपये प्राप्त कर गिनने के जब आरोप लगे तो वायरल वीडियो में कार्यवाहक सउनि महावीर शर्मा का उक्त कृत्य प्रथम दृष्टया संदिग्ध आचरण को प्रदर्शित करने के साथ आमजनता में पुलिस की छवि को धूमिल करने वाला मानते हुए तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया गया है। एसडीओपी बड़ौनी दीपक नायक को इस मामले की जांच किए जाने के पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर ने निर्देश दिए हैं।

क्या कहा गया है पुलिस द्वारा जारी किए गए प्रेस नोट

पुलिस द्वारा जारी किए गए प्रेस नोट में बताया गया कि 12 मार्च को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था। जिसमें थाना इंदरगढ़ में पदस्थ ASI महावीर शर्मा और तीन अन्य पुलिस कर्मियों के साथ एडवोकेट शिवनारायण शर्मा के निवास के बाहर ड्रेस में रुपये गिनते और जेब में रखते हुए वीडियो में देखे जा रहे हैं।
इसी के साथ ASI महावीर शर्मा पर घरेलू हिंसा के प्रकरण में एडवोकेट से रिश्वत के रुपये प्राप्त करने के आरोप लगे हैं। वीडियो में ASI महावीर शर्मा की यह करतूत पुलिस की छवि को धूमिल कर रहा है। इस पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर एसडीओपी बड़ोनी को जांच के लिए निर्देशित किया गया है।

इनका कहना

मैं आरोपित शिवनारायण शर्मा की जमानत के लिए कहने गया था। उनके विरुद्ध दहेज एक्ट का मामला इंदरगढ़ में दर्ज है। कई बार फोन करने के बाद भी वह अपनी जमानत भरवाने के लिए नहीं पहुंचे। जब मैं उनके दरवाजे पर पहुंचा उसी टाइम मेरे किसी रिश्तेदार का फोन आया कि आपके पास पैसे हैं तो मैं पैसे गिनने लगा। इसी दौरान किसी ने वीडियो बना लिया। मैंने कोई रिश्वत नहीं ली। ना ही वीडियो में कोई रिश्वत देते हुए दिख रहा है।

–महावीर शर्मा, निलंबित एएसआइ।

इंटरनेट मीडिया पर एएसआइ का रुपये गिनकर जेब में रखने संबंधित जो वीडियो वायरल हुआ है। उसे संज्ञान में लेते हुए पुलिस की छवि धूमिल करने व प्रथम दृष्टया संदिग्ध आचरण की श्रेणी में माने जाने के बाद संबंधित एएसआइ को निलंबित कर मामले की जांच की जा रही है।

–दीपक नायक, एसडीओपी बडौनी।

वीडियो देखें

 

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!