बता दें कि गृह विभाग ने अनूपपुर पुलिस अधीक्षक (एसपी) अखिल पटेल का तबादला कर दिया। गृह विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। अखिल पटेल को पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (एआईजी) बनाया गया है। अखिल पटेल 2015 बैच के आईपीएस हैं। भोपाल में भी एडिशनल एसपी की जिम्मेदारी मिली थी। राज्य सरकार ने भोपाल से अनूपपुर एसपी बनाकर भेजा था।
भोपाल/अनूपपुर/मप्र।
मध्यप्रदेश के गृह विभाग मंत्रालय ने अनूपपुर के एसपी के पद पर पदस्थ भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारी अखिल पटेल को पुलिस मुख्यालय भोपाल बुला लिया है। उन्हें सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। सरकार ने इसका सिंगल आदेश जारी किया है। बताया जा रहा है कि प्रशासनिक तालमेल में कमी के कारण अचानक यह फैसला लिया गया।
क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,अनूपपुर एसपी आईपीएस अखिल पटेल की शिकायत अनूपपुर कलेक्टर ने की थी और आज जब भाजपा कोर कमेटी की बैठक हुई जिसमें पार्टी के सभी बड़े नेता शामिल हुए तो ये चर्चा भी सामने आई। कलेक्टर और एसपी के बीच प्रशासनिक तालमेल में कमी की बात सामने आते ही गृह विभाग ने तबादला आदेश जारी कर दिया। आमाडांड खदान को लेकर भी कलेक्टर एसपी के बीच तनाव की स्थिति बनी थी। कुछ कार्यक्रमों में मंच पर भी दोनों अधिकारियों के बीच विरोधाभास नोट किया गया था।
तबादला आदेश कितनी जल्दी में जारी किया गया है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अनूपपुर का नया एसपी कौन होगा,अभी उसका नाम सामने नहीं आया है।
पुलिस अधीक्षक की ट्रांसफर की प्रमुख कारण

अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल के ट्रांसफर के मामले में नया मोड सामने आया है। शहडोल संभाग कमिश्नर के अनुमोदन पर प्रदेश के मुख्य सचिव ने उनका ट्रांसफर किया है। शहडोल कमिश्नर को लगातार एसपी की शिकायत मिल रही थी। जिस पर उन्होंने ने एसपी के ट्रांसफर के लिए मुख्य सचिव से अनुमोदन किया। इसके बाद एसपी का ट्रांसफर हो गया। जिला अभियोजन अधिकारी ने कलेक्टर को भी एसपी से जान का खतरा बताया था।
दरअसल, अधिकारी एवं कर्मचारी संघ जिला अनूपपुर ने शहडोल संभाग के कमिश्नर के द्वारा मुख्य सचिव को एक पत्र लिखा था। इसमें उन्होंने जिले के अधिकारी एवं कर्मचारी के खिलाफ पुलिस की ओर से आपराधिक और जांच की कार्रवाई को नियम विरुद्ध बताया था। इस पर कमिश्नर राजीव शर्मा ने मुख्य सचिव मध्य प्रदेश शासन इकबाल सिंह बैंस से अनुमोदन किया।
उन्होंने बताया कि जिले में अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ पुलिस आधार विहीन जांच कर रही है, जिससे जिले की स्थिति गंभीर है। इस ज्ञापन से इसकी पुष्टि भी हो रही हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इसी पत्र के बाद पुलिस अधीक्षक अनूपपुर को स्थानांतरण भोपाल कर दिया गया हैं।
ज्ञापन में अनेक मामलों का उल्लेख किया गया जिसमें से प्रमुख मामला

राम नरेश गिरी जिला लोक अभियोजना अधिकारी ने स्कुटनी से झल्लाकर बीएन प्रजापति थाना प्रभारी चचाई ने कोतवाली अनूपपुर में झूठी शिकायत की। जिला अभियोजन अधिकारी ने जातिगत गाली-गलौच और धक्का-मुक्की की। थाना प्रभारी चचाई की जांच पुलिस अधीक्षक अनूपपुर ने अनुविभागीय अधिकारी पुष्पराजगढ़ को सौंपी। जिनके द्वारा गिरी को कथन देने के लिए 24 अगस्त को उपस्थित होने का नोटिस जारी किया।
जिला अभियोजन अधिकारी ने लिखित आपत्ति दर्ज की। इसके बाद अनुविभागीय अधिकारी पुष्पराजगढ़ ने जिला अभियोजना अधिकारी को बार-बार नोटिस दिया। यदि जांच विभागीय कार्रवाई बाबत है, तो जांच कलेक्टर अनूपपुर या संचालक लोक अभियोजन विभाग भोपाल ही आदेशित कर सकते थे।
जिले के अन्य थानों में भी साक्ष्य संकलन और पूर्ण विवेचना करने के लिए जिला लोक अभियोजन अधिकारी ने पत्राचार किया। इन सभी कारणों से जिला लोक अभियोजन अधिकारी ने पुलिस अधिकारियों की तरफ से भय की आशंका व्यक्त की। जिला अभियोजन अधिकारी ने कलेक्टर को भी पुलिस अधीक्षक से जान का खतरा बताया था।
पत्र में उल्लेख है कि शासन को प्रशासनिक और विभागीय कार्य करते हुए प्राप्त झूठी शिकायतों के संदर्भ में अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस की ओर से की जा रही जांच की कार्रवाई में दिनों दिन बढ़ोतरी पुलिस अधीक्षक जिला के निर्देश के अनुसार किया जा रहा है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख था कि सभी विभाग के कर्मचारी अधिकारी बिना भय के पुलिस विभाग के साथ समन्वय के साथ कार्य कर सकें।
