HomeBreaking Newsड्राइवर की लापरवाही से अनियंत्रित होकर बस पलटी,दो दर्जन यात्री घायल 4...

ड्राइवर की लापरवाही से अनियंत्रित होकर बस पलटी,दो दर्जन यात्री घायल 4 गंभीर

बता दें कि बालाजी बस सर्विस की बस भाण्डेर से यात्रियों को लेकर दतिया आ रही थी। गांव बीकर के पास तेज रफ्तार होने की वजह से बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में करीब 35 से ज्यादा सवारियां थीं। हादसे में करीब 25 से अधिक यात्रियों को चोटें आई हैं।

भांडेर/दतिया/मप्र।

दतिया क्षेत्र के दुरसड़ा थाना क्षेत्र में भांडेर से दतिया आ रही यात्री बस ईमलिया और बीकर गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 25 लोग घायल हुए हैं। इसमें से 4 लोगों की हालत गंभीर है। 2 लोगों को ग्वालियर रैफर किया है। घटना सुबह करीब 10 बजे की है।
घटना की सूचना मिलते ही दुरसड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को उपचार के लिए दतिया जिला अस्पताल में सभी घायलों को भर्ती कराया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। कई यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है। 4 लोगों की हालत गंभीर होने के कारण 2 यात्री को ग्वालियर रेफर किया है। जबकि 2 को ट्रामा सेंटर के आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया है।

क्या है पूरा मामला

दुर्घटनाग्रस्त बस

प्राप्त जानकारी के अनुसार,भांडेर से दतिया आ रही बस क्रमांक एमपी 32 पी 0791 जब दुरसड़ा थाना क्षेत्र के आड़ा गोला के पास आकर अचानक अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित होने के पीछे बस के तेज गति से चलाया जाना था। बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खंती में पलट गई। बस पलटने से यात्रियों में चीखपुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों में तीन की हालत गंभीर है जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इनका कहना

दुरसड़ा थाना प्रभारी अमर सिंह गुर्जर ने बताया कि हादसे में 25 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। जिसमें से 4 लोगों की हालत गंभीर है। जिन्हें अस्पताल से ग्वालियर और अन्य जगह के लिए रेफर कर दिया है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!