HomeBreaking Newsपुलिस चौकी पर धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व,महिला सशक्तिकरण और सम्मान...

पुलिस चौकी पर धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व,महिला सशक्तिकरण और सम्मान कार्यक्रम आयोजित

अयोध्या/उत्तरप्रदेश।

जनपद अयोध्या के कोतवाली रूदौली के पुलिस चौकी नयागंज परिसर में आज उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे अभियान मिशन शक्ति के तहत महिला जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस मौके पर समाज में अच्छा कार्य करने वाली महिला श्रीमती नीलम , सबीना खातून, महिला उपनिरीक्षक सरोज देवी, महिला का0 कंचन यादव, म0का0 शिप्रा यादव, व रुदौली इंटर कॉलेज की छात्राओं वर्षा,प्रज्ञा,आकांक्षा,प्रतिज्ञा,मुस्कान,और विधि को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पधारे नेशनल शूटर व कोच श्री शनि वर्मा व विशिष्ट अतिथि के रूप में महिला थानाध्यक्ष सुश्री कुमारी रत्ना को कार्यक्रम आयोजक चौकी प्रभारी नयागंज उ0नि0 रणजीत यादव ने श्रीराम दरबार व श्री गणेश जी की प्रतिभा व अंगवस्त्र प्रदान करते हुए स्वागत किया। कोतवाली रुदौली की महिला हेल्प डेस्क प्रभारी महिला उ0नि0 श्रीमती सरोज देवी को स्मृति चिन्ह व माल्यार्पण करके महिला थानाध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया। उपस्थित महिलाये और बच्चीयों ने चौकी प्रभारी रणजीत यादव की कलाई में रक्षा बंधन बाँधकर लंबी उम्र की कमाना किया। समाजसेवी दारोगा रणजीत यादव ने सभी को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। इस मौके पर महिला थानाध्यक्ष ने महिलाओ की सुरक्षा के संबंध में सरकार द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम से अवगत कराते हुए बताया कि महिलाओ को स्वयं से जागरूक होना पड़ेगा और हम आपकी सुरक्षा में हमेशा तत्पर हैं। मुख्य अतिथि श्री शनि वर्मा ने महिलाओ को आगे ले जाने के लिए हमेशा तैयार रहना बताया। भवदीय इंटर कॉलेग के शिक्षक श्री अतुल श्रीवास्तव व का0 विशाल, का0 हेमंत,का0 ऋषि प्रताप सिंह, का0 अरविंद कुशवाहा समेत तमाम महिलाएं मौजूद रही सभी को जलपान कराते हुए बिदा किया गया।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!