बता दें कि रविवार सुबह हेड कांस्टेबल की मृत्यु हो गई है। राजनांदगांव एसपी जितेन्द्र शुक्ल ने बताया कि हाइवे पेट्रोलिंग में ड्यूटी कर रहे जवान को इलाज के लिए परिजनों ने रायपुर में भर्ती किया था। रायपुर में ही जांच के दौरान उसके कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की पुष्टि हुई थी आज उसकी मौत हो गई है।
राजनांदगांव/छत्तीसगढ़…….
जिले में पदस्थ पुलिस के एक प्रधान आरक्षक की रविवार को कोरोना से मौत हो गयी। देश सहित छत्तीसगढ़ में कोरोना ने अपना पैर पसार लिया है। अब तक छत्तीसगढ़ में कोरोना से 55 की मौत हो चुकी है और आज राजनंदगांव के एक प्रधान आरक्षक की भी मौत हो गयी। जिले में पुलिस विभाग में यह पहला मामला है।
क्या है पूरा मामला……..
मिली जानकारी के अनुसार राजनांदगांव पुलिस लाइन में पदस्थ प्रधान आरक्षक पूरन लाल जगनीत क्रमांक 480 का कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। जिसका इलाज निरंतर चल रहा था। इलाज के दौरान प्रधान आरक्षक का कोरोना टेस्ट कराया गया था, जो पाजिटिव पाया गया था। जिसकी आज सुबह 8 बजे के लगभग मृत्यु हो गई है। बताया जा रहा है कि प्रधान आरक्षक पहले से बीमार चल रहे थे।
राजनांदगांव पुलिस ने ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट पर श्रद्धांजलि दी……….
#rajnandgaonpolice#Covid_19 @CG_Police pic.twitter.com/pFhrjoVPBx
— RAJNANDGAON POLICE (@policerjn) August 2, 2020
