HomeBreaking Newsरेलवे पुलिस ने 1 करोड़ 27 लाख व 6 किलो चांदी पकड़ी,हवाला...

रेलवे पुलिस ने 1 करोड़ 27 लाख व 6 किलो चांदी पकड़ी,हवाला रैकेट की आशंका

जबलपुर/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश के जबलपुर रेलवे स्टेशन में जीआरपी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक युवक के पास से साढ़े 6 किलो चांदी और 1 करोड़ 27 लाख 20 हज़ार रुपए बरामद किया है।

बरामद नगदी

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,पुलिस ने युवक के ट्रॉली बैग और थैले से यह रकम बरामद किया है। वहीं पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो वह गोलमोल जवाब दे रहा था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रेलवे पुलिस ने कार्रवाई की और प्लेटफार्म से रात को 11 बजे आरोपी थानाराम चौधरी को पकड़ा। तलाशी ली गई तो 1 करोड़ 27 लाख 20 हजार रकम मिली। साथ ही साढ़े छह किलो चांदी की ज्वैलरी भी मिली है। रकम इतनी ज्यादा थी कि पुलिस को चार घंटे तक नोट गिनने में लग गए। जीआरपी ने शुक्रवार को इसका खुलासा किया। पुलिस के अनुसार 30 वर्षीय आरोपी थानाराम राजस्थान का रहने वाला है। जीआरपी पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर इसकी सूचना आयकर विभाग को दे दी है।

बरामद चाँदी की ज्वेलरी

आरोपी का दावा

आरोपी थानाराम ने दावा किया है कि उसने ढाई किलो सोना बेचकर सवा करोड़ से अधिक की रकम हासिल की है। जब उससे पूछा गया है कि इतना सोना कहां से आया तो उसने कहा कि उसके पिता ने सोना खरीदा था और उन्होंने जमीन बेचकर सोना खरीदा था। हालांकि उसका ये दावा पुलिस के अनुसार झूठा है, क्योंकि वह मुंबई में अशोक ज्वैलर्स के यहां 15000 रुपए की नौकरी करता है। उसकी इस बात की तस्दीक भी पुलिस करेगी।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!