HomeBreaking Newsउपचुनाव से पहले क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली,पिस्टल व कारतूस के...

उपचुनाव से पहले क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली,पिस्टल व कारतूस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

बता दें कि उपचुनाव से पहले क्राइम ब्रांच की यंहा छठवी बड़ी कार्रवाई है। क्राइम ब्रांच पुलिस ने 21 हथियार तस्करों को गिरफ्तार कर 60 से अधिक 32 बोर की पिस्टल और 127 जिंदा राउंड, 5 देशी कट्टे अभी तक पकड़े जा चुके हैं। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में जुट गई है।

ग्वालियर/मध्यप्रदेश।

ग्वालियर में हथियारों की तस्करी करने आए दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा है। इन दोनों युवकों से पिस्टल, मैगजीन और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। यह आरोपी युवक खरगौन जिले से हथियारों को खरीद कर अलग-अलग शहरों में महँगे दामों में बेच देते थे। उपचुनाव से पूर्व यह पुलिस की छठवी बड़ी कार्रवाई है। क्राइम ब्रांच पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ में जुट गई है। दरअसल,उप चुनावों से पहले अलर्ट मोड पर चल रही ग्वालियर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। क्राइम ब्रांच ने दो हथियार तस्कर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 32 बोर की 9 पिस्टल मय मैगजीन और 16 जिंदा राउंड बरामद किये हैं।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,ग्वालियर की क्राइम ब्रांच पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के अनुसार,झांसी रोड हाईवे के पास ग्राम रमौआ के सामने दो युवक हथियारों की सप्लाई करने के उद्देश्य से खड़े हुए हैं। तभी पुलिस अधिकारियों ने मुखबिर के बताए गए स्थान पर एक टीम को भेजा और पुलिस ने दोनों युवकों की घेराबंदी कर उन्हें धर दबोचा कड़ी पूछताछ में दोनों ने अपना नाम दत्ता बालू मालकोटे निवासी महाराष्ट्र और दूसरे ने गोलू उर्फ ललित रघुवंशी निवासी जिला खरगौन का रहने वाला बताया।
जब पुलिस ने तस्करी करने आए दोनों युवकों की तलाशी ली तो दत्ता बालू मालकोटे से एक लोडेड पिस्टल, मैगजीन व दो जिंदा राउंड और ललित रघुवंशी से कंधे पर लटके पिट्ठू बैग से 8 पिस्टल, मैगजीन और 14 राउंड बरामद हुए। आरोपी हथियार तस्करों से पुलिस ने कुल 9 पिस्टल 16 जिंदा राउंड जप्त किए हैं। आरोपियों से हथियार के संबंध में पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह यंह हथियार खरगोन जिले से लाकर ग्वालियर के आसपास क्षेत्रों में 20 से 25 हजार में सप्लाई करते हैं।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!