बता दें कि दो अधिकारियों की कोरोना से जान चली गई यह कटनी में पदस्थ नायब तहसीलदार मोती सिंह परते एक सप्ताह पहले पॉजिटिव आए थे। वहीं दमोह में पदस्थ डीएसपी उत्कृष्ट त्रिपाठी भी संक्रमित हो गए थे। दोनों अधिकारियों का जबलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई है।
भोपाल/मध्यप्रदेश।
मध्य प्रदेश में भले ही कोरोना संक्रमितों के स्वस्थ होने का आंकड़ा 80 फीसदी पहुंच गया है, पर कोरोना के तेवर अभी ठंडे नहीं पड़ रहे हैं। प्रदेश में 24 घंटे में 2041 नए संक्रमित मिले हैं और 2545 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। जिसमें राजधानी भोपाल में 270 नए संक्रमित मिले हैं, जिनमें प्रदेश के जनसंपर्क संचालक व IPS आशुतोष प्रताप सिंह भी पॉजिटिव आ गए हैं। वहीं सहायक आयुक्त आबकारी संजीव दुबे उनकी पुलिस अधिकारी पत्नी सोनाली दुबे व बच्चे भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
भांडेर से उत्कृष्ट का पुराना नाता था

कहतें हैं कि पत्रकारिता में कभी-कभी ऐसे मोड़ भी आतें जब कलम लिखतें हुए लड़खड़ाने ने लगती है। क्योंकि लिखना किसी अपने के बारें में हो और वो भी इतना हृदय विदारक समाचार जो आत्मा को झझकोर के रख दे। शायद मैंने भी कल्पना नही की थी कि ऐसा समय भी देखने को मिलेगा जो असमय ही मेरे बाल सखा के काल की गार में समाने का दुःखद समाचार मुझे प्राप्त होगा।
माँ पीताम्बरा की पावन धरती दतिया से 30 किमी दूर स्थित भांडेर में,मेरे बाल सखा उत्कृष्ट त्रिपाठी और मेरा बचपन साथ बीता “संजय गांधी स्कूल” में तुम्हारे साथ बिताए पल आज जीवंत हो उठे। साथ में लंच में क्रिकेट खेलना वीकेंड पर वो “नंबर एक स्कूल” में मैच लगाना।
कब ये स्कूल का स्वर्णिम समय निकल गया पता ही नही चला।
मुझे आज भी वो दिन याद है जब किसी बात पर हम दोनों की दोस्ती में दरार पड़ गयी थी। कई दिनों तक हमारी बातचीत बंद हो गयी थी। और फिर एक दिन हमारे स्कूल का टूर ग्वालियर फोर्ट के लिए जाता है। वहाँ गुरुद्वारे के पास तुम्हारे द्वारा बोले गए शब्द मुझे आज भी याद हैं
तुमने कहा था..;!! गौरव ये स्कूल में हमारा लास्ट ईयर है इसके बाद में कहाँ और तुम कहाँ” ये झगड़ा छोड़ते हैं और फिर से दोस्त बन जातें हैं। और फिर हम मुस्कुराते हुए गले मिले थे। और इसके बाद आज मुझे ये दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।
नंबर वन पुलिस डॉटकॉम की ओर से अश्रुपूरित विनम्र श्रद्धांजलि

नंबर वन पुलिस डॉटकॉम (No1Police.com) की समस्त टीम की ओर से अश्रुपूरित विनम्र श्रद्धांजलि। हम ईश्वर से प्रार्थना करतें हैं कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं उनके परिजनों को ये असीम दुःख सहने की क्षमता प्रदान करें।
