HomeBreaking Newsपुलिस ने करोड़ों के अवैध गांजे के साथ चार तस्करों को धरदबोचा

पुलिस ने करोड़ों के अवैध गांजे के साथ चार तस्करों को धरदबोचा

ग्वालियर/मध्यप्रदेश।

ग्वालियर पुलिस (Gwalior Police) ने लोडिंग ट्रक में छिपाकर ला रहे अवैध गांजे (Illegal Ganja) की एक बड़ी खेप को पकड़ा है। पुलिस को ट्रक में 24 बोरियों में 720 किलो ग्राम अवैध गांजा मिला जिसे छिपाकर ले जाया जा रहा था। बरामद गांजे की कीमत 1 करोड़ 10 लाख रुपये बताई जा रही है। गांजे के साथ पुलिस ने चार तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,एसपी अमित सांघी के मुताबिक उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि डबरा की तरफ से एक आयशर लोडिंग ट्रक में कुछ लोग बड़ी मात्रा में गांजा लेकर ग्वालियर की तरफ आ रहे हैं। सूचना को पुख्ता करने के लिए एडिशनल एसपी क्राइम सतेंद्र तोमर को निर्देशित किया गया। उन्होंने डीएसपी क्राइम रत्नेश तोमर और विजय भदौरिया को निर्देश दिए।
दोनों डीएसपी ने क्राइम ब्रांच की टीम शहर में दो अलग अलग एंट्री पॉइंट पर लगा दिया। एक तीन सिरोल थाना क्षेत्र में और दूसरी टीम शीतला माता मंदिर रोड के पास लगाई गई। तभी एक टीम को मुखबिर द्वारा बताए आयशर ट्रक क्रमांक MP07 GA 2136 आता दिखाई दिया। पुलिस ने जब ट्रक रोकने की कोशिश की तो उसमें सवार चार लोग ट्रक छोड़कर भागने लगे जिन्हें पुलिस ने घरबंदी कर पकड़ लिया।
पुलिस ने जब ट्रक की तलाशी ली तो ट्रक चकमा देने के लिए नीले रंग के तिरपाल से ढंका था उसमें आगे की तरफ नीले रंग के खाली प्लास्टिक के ड्रम रखे थे। ट्रक के अंदर जब पुलिस ने तलाशी ली तो अंदर की तरफ बोरियों में गांजा भरा मिला। पुलिस ने जब गांजे की बोरियों को तोला तो उसका वजन 720 किलोग्राम निकला जिसकी कीमत 1 करोड़ दस लाख रुपये बताई गई है। पूछताछ में आरोपियों ने खुद को मुरैना का निवासी बताया। पुलिस ने गांजा बरामद कर आयशर ट्रक को जब्त कर लिया आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। गांजा आंध्रप्रदेश से लाया जा रहा था और ग्वालियर में किन्हें सप्लाई करने वाले थे ये पूछताछ की जा रही है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!