HomeBreaking Newsपुलिस ने 25 हज़ार के इनामी,डकैत लुक्का गुर्जर गैंग के सदस्य को...

पुलिस ने 25 हज़ार के इनामी,डकैत लुक्का गुर्जर गैंग के सदस्य को हथियार सहित दबोचा

बता दें कि गुना जिले के चाचौड़ा में इस बदमाश ने ट्रेक्टर व बुलेरो गाड़ी लूट ली थी। इस बदमाश की तलाश राजस्थान व मध्यप्रदेश पुलिस को लंबे समय से थी।


मुरैना/मध्यप्रदेश।

मुरैना पुलिस ने राजस्थान के कुख्यात डकैत लुक्का गुर्जर की गैंग के सक्रिय सदस्य को पकड़ा है। इस बदमाश पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था।
दरअसल,राजस्थान के डकैत लुक्का गुर्जर गैंग के सक्रिय सदस्य राहुल गुर्जर पुत्र पुलन्दर गुर्जर उम्र 24 साल निवासी ग्राम जनकपुर थाना सिविल लाइन मुरैना (Morena) को थाना रिठौरा कला के ग्राम टिकरी के जंगल में 315 बोर के कट्टा व जिंदा राउंड के साथ रिठौरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

क्या है पूरा मामला

पुलिस गिरफ्त में डकैत गैंग का सक्रिय सदस्य

प्राप्त जानकारी के अनुसार,इस बदमाश पर धौलपुर व मुरैना पुलिस ने 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा है। इसके साथ ही गुना पुलिस ने 5 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा है। यह लंबे समय से फरार चल रहा है। इस पर मुरैना में लूट, हत्या के प्रयास, अवैध वसूली व शराब तस्करी जैसे कुल 9 अपराध पंजीबद्ध हैं।
यह बदमाश राजस्थान के कुख्यात डकैत लुक्का गुर्जर की गैंग का सक्रिय सदस्य है। एक बार इसने पुलिस अभिरक्षा में राजस्थान के धौलपुर में पुलिस की आंखों में मिर्ची झौंककर डकैत लुक्का गुर्जर को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने की कोशिश की थी लेकिन यह सफल नहीं हो सका था। इस पर धौलपुर में लूट व अपहरण के तीन अपराध दर्ज हैं। इनमें यह फरार चल रहा है।
बदमाश पर मुरैना (Morena) जिले में लूट, हत्या के प्रयास, अवैध वसूली व शराब तस्करी जैसे संगीन 9 अपराध पंजीबद्ध हैं।

इन अपराधों में फरार चल रहा था बदमाश

पुलिस गिरफ्त में डकैत गैंग का सक्रिय सदस्य

वर्तमान में बदमाश थाना कोतवाली से हत्या के प्रयास के मामले में और नूराबाद में शराब तस्करी के मामले में फरार चल रहा था। बदमाश पर गुना जिले के चाचौड़ा थाने पर ट्रैक्टर व बोलेरो गाड़ी लूट का एक अपराध है। जिसमें भी बदमाश फरार चल रहा था। बदमाश की तलाश राजस्थान के धौलपुर पुलिस, मध्य प्रदेश की गुना मुरैना पुलिस को काफी समय से तलाश थी। जिसको मुखबिर की सूचना से थाना प्रभारी संजय किरार की टीम ने ग्राम टिकरी गांव से गिरफ्तार किया है। बदमाश पर कुल 25 हज़ार रुपए का इनाम घोषित था।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!