जबलपुर/मध्यप्रदेश।
कोरोना महामारी के खिलाफ छिड़ी लड़ाई में पुलिस अधिकारी व जवान अपनी जान की परवाह किए बगैर नागरिकों की सुरक्षा के उपायों में जुटे हैं। संकट की इस घड़ी में शारीरिक मेहनत करने वाले पुलिस अधिकारी अब आर्थिक सहायता के लिए भी आगे आ रहे हैं। गोहलपुर सीएसपी अखिलेश गौर ने कोरोना के खिलाफ युद्ध में अपना एक माह का वेतन दान कर दिया है। मुख्यमंत्री सहायता कोष में वे एक माह के वेतन की राशि जमा कर रहे हैं। गोहलपुर के सीएसपी अखिलेश गौर ने सीएम को पत्र लिखकर अपने एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष (Chief Minister Relief Fund) में देने का निर्णय लिया है। इस फैसले की सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने भी जमकर सराहना की है।
क्या है पूरा मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार,जबलपुर सीएसपी ने सीएम को पत्र लिख कर कहा है कि कोरोना से कोरोना वायरस का संक्रमण पूरे मध्यप्रदेश एवं देश में वृहद स्तर पर फैला हुआ है जिसमे कारण कोरोना संक्रमण के बचाव के शासन प्रशासन द्वारा हर स्तर पर बहुत प्रयास किये जा रहे है ।मैं अखिलेश गौर नगर पुलिस अधीक्षक, गोहलपुर, जबलपुर संभाग अपनी अंतरात्मा की आवाज को स्वीकार करते हुए अपने 1 माह का वेतन इन बचाव कार्यो के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करना चाहता हूं ताकि इसका उपयोग इस महामारी में लड़ने उपयोग किया जा सके।
जबलपुर सीएसपी ने आगे लिखा है कि विगत एक माह में देखा गया कई परिवारों ने अपनों को खोया है। कई व्यक्तियों ने अपना रोजगार खोया है। शासन प्रशासन ऐसे लोगो के साथ भावनात्मक ओर आर्थिक रुप से खड़ा हुआ है और हरसंभव मदद कर रहा है। महोदय जी इस समय जनता को अधिकारियों की सेवा और त्याग भाव की आवश्यकता है, ताकि लोगो मे शासन व्यवस्था के प्रति एक विश्वाश पैदा हो सके। जनता के बिना सहयोग से इस महामारी से लड़ना बहुत कठिन है। मुझे विश्वास है कि बूंद बूंद से सागर भरता(बनता) है महोदय जी इसे स्वीकार करे ताकि इससे में प्ररित होकर जनसेवा कर सकूं।
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर तारीफ की
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा है कि जबलपुर के गोहलपुर में पदस्थ CSP श्री अखिलेश गौर ने सकारात्मक पहल करते हुये एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करने का निर्णय लिया है।हमारा जज्बा ही होता है जो हमें विपरीत परिस्थितियों में भी आपदाग्रस्त लोगों की मदद करने के लिए प्रेरित करता है। आपका यह कदम सराहनीय है।
जबलपुर के गोहलपुर CSP श्री अखिलेश गौर जी ने #COVID19 की लड़ाई में सहयोग देने के लिए अपना एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करने का निर्णय लिया है।
मैं उनकी इस संवेदनशील मानवीय पहल के लिए अपनी शुभकामनाएं देता हूं। https://t.co/GE5znnnU10
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) April 27, 2021
