बता दें कि सर्किट हाउस में हुई रेप की घटना पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सख्त नजर आए। उन्होंने रोजगार मेले में भरे मंच से एसपी से कहा कि घटना में शामिल आरोपियों के घर पर बुलडोजर चला दो। ये बचने चाहिए कब काम आएंगे ये बुलडोजर। उन्होंने इस कृत्य की निंदा की। सीएम शिवराज के एक्शन पर पुलिस ने हरकत में आते हुए चंद घंटों में किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले मुख्य आरोपी कथावाचक संत सीताराम को सिंगरौली जिले से गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसका शराब का धंधा करते हुए अब एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
रीवा/सिंगरौली/मप्र।
सुर्खियों में आए दुष्कर्म के आरोपित महंत को आखिरकार रेंज के सिंगरौली की पुलिस ने धर दबोचा है। पकड़े गए आरोपित सीताराम मंहत के खिलाफ अब रीवा पुलिस कार्रवाई करेगी।
दरअसल,रीवा शहर के मध्य स्थित राजनिवास सर्किट हाउस में एक महंत सहित 4 लोगों पर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा है। पुलिस ने इस मामले में आरोपित महंत सीताराम दास को गिरफ्तार कर लिया है। बलात्कार के आरोपित महंत को सिंगरौली के टीआई यू पी सिंह एवं डीएसपी राजीव पाठक ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार महंत को सैलून से पुलिस ने गिरफ्तार किया वह बाल कटवाकर वेश बदलने का प्रयास कर रहा था जब सैलून वाले ने पहचान कर बातों में उलझाए रखा और पुलिस पहुंच गई।
क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,गत मंगलवार की शाम सिविल लाइन थाना में एक नाबालिग लड़की ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि रीवा के राजनिवास में महंत सीताराम ने उसके साथ दुष्कर्म किया है।
पीडि़ता के बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस में मामला दर्ज कर जहां हिस्ट्रीशीटर विनोद पांडे को गिरफ्तार कर लिया है वहीं अन्य तीन की तलाश तेज कर दी गई थी। उक्त वारदात शहर के सबसे पॉश एरिया सर्किट हाउस में हुई। गत 28 मार्च की शाम आरोपित एनेक्सी भवन रूम नंबर-4 में ठहरा हुआ था। इस दौरान महंत की जान-पहचान का हिस्ट्रीशीटर बदमाश लड़की को वहां लेकर गया।
किशोरी को यह कहा गया था कि महंत के विशेष आशीर्वाद से उसके बिगड़े काम बन जाएंगे। क्योंकि उक्त महंत को विशेष आशीर्वाद प्राप्त है। किशोरी को वहां पहले शराब पिलाने की कोशिश की गई। बाद में उसे कमरा बंद कर हवस का शिकार बनाया गया। रूम हिस्ट्रीशीटर के नाम पर ही बुक था।
महंत से हिस्ट्रीशीटर विनोद पांडे ने मिलवाया था
आरोपित महंत श्रीराम जन्मभूमि न्यास के पूर्व सदस्य व पूर्व सांसद रामविलास वेदांती का शिष्य है। बताते चलें कि उक्त महंत न केवल उनका शिष्य है बल्कि परिवार के नाते राम विलास वेदांती का नाती लगता है जो कि जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गुढ़वा वर्क का रहने वाला है। पुलिस मामला दर्ज कर विवेचना कर रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा ने बताया कि गत सोमवार शाम अकौरी थाना नईगढ़ी निवासी विनोद पांडेय के बुलाने पर किशोरी सतना से रीवा आई थी। किशोरी को झांसा देकर महंत से मिलने सर्किट हाउस लाया गया था। उसे पहले सैनिक स्कूल के पास बुलाया गया। फिर वहां से गाड़ी में बैठकर सर्किट हाउस के अंदर लाया गया। नाबालिग को महंत सीताराम उर्फ समर्थ त्रिपाठी से विनोद पांडेय ने मिलवाया था।
हार्डकोर अपराधी है विनोद पांडेय
इस घटना का साजिशकर्ता विनोद पांडेय शातिर हार्डकोर अपराधी है। उस पर हत्या, हत्या के प्रयास, अड़ीबाजी, दुष्कर्म सहित विभिन्न अपराधों के 36 से अधिक मामले दर्ज हैं। दोहरे हत्याकांड पर उसे कोर्ट से सजा भी हो चुकी थी और जमानत पर बाहर था। बताया गया है कि वह तीन दिन से सर्किट हाउस में रुका हुआ था। वेदांती महाराज की कथा की तैयारियों के लिए आरोपित रीवा आया हुआ था।
कथा की तैयारियों के लिए रीवा आया था आरोपी महंत

रीवा में समदड़िया मॉल के उद्घाटन पर आरोपित के गुरु और श्रीराम जन्मभूमि न्यास के पूर्व सदस्य व पूर्व सांसद रामविलास वेदांती की कथा का आयोजन होने वाला है। 1 अप्रैल से 10 अप्रैल तक हनुमान कथा और अष्टोत्तर शत रुद्राभिषेक का कार्यक्रम रखा गया है। इसी की तैयारी के लिए वेदांती महाराज का आरोपी शिष्य सीताराम दास रीवा आया हुआ था। वेदांती महाराज भी गुरुवार को रीवा आने वाले थे। हालांकि इस घटना के बाद कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। प्रशासन ने शहर में लगे होर्डिंग्स भी हटा दिए हैं।
प्रशासन द्वारा विशेष महत्व दिया जा रहा था

महंत सीताराम को विगत 1 माह से जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा विशेष महत्व दिया जा रहा था जहां भी महंत दर्शन करने जाता वहां पर पुलिस की विशेष व्यवस्था की जाती थी जिससे महंत का प्रोटोकाल मजबूत हो सके उसे दर्शन करने में दिक्कत ना हो हाल में ही उसने कई मंदिरों के दर्शन किए थे जिसमें उसे वीवी आईपी प्रोटोकोल दिया गया था।

इनका कहना
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा ने बताया कि मामले में 4 आरोपित बनाए गए हैं। पहला आरोपित महंत सीताराम उर्फ समर्थ त्रिपाठी और दूसरा विनोद पांडेय है। दो आरोपित फिलहाल अज्ञात हैं। पुलिस ने विनोद को गिरफ्तार कर लिया है। एक संदेही देर रात पुलिस के हाथ लग गया है। जबकि महंत फरार था। विनोद पांडेय हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। वह हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया है।
करीबियों ने बताया कि कैसे बलात्कारी बाबा घटना को अंजाम देता था।
पैसे देकर लड़की बुलाना
बाबा अपने चेलों की मदद से सबसे पहले लड़कियों को बहला – फुसलाकर अपने पास बुलाता था, फिर इधर-उधर की बातें कर कर फोन को अपनी ओर आकर्षित करने का प्रयास करता है । बलात्कारी बाबा जी महाराज कमरे में पहले से ही शराब और आपत्तिजनक सामान रखता था, और लड़की को शराब पिलाने की कोशिश करता ।

लड़कियों को किस करना
इसके बाद वह लड़कियों के कपड़े उतारता,फिर और किस करके अपनी और आकर्षित करने का प्रयास करता।
वीडियो बनाना
सूत्रों के मुताबिक बलात्कारी बाबा (Mahant Sitaram Das Ji Maharaj) वीडियो बनाने का भी शौकीन था । और वह अपने गंदे काम का वीडियो भी बनाता था ।
हवस का शिकार बनाना
इन सबके बाद लड़की लगभग बाबा के मोह जाल में फंस जाती थी, जिसके बाद लड़की के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम देता ।
बाबा के चेले करते थे सुरक्षा
और इन सब काम में बाबा (Mahant Sitaram Das Ji Maharaj Rewa ) की मदद बाबा के चेले करते थे,
पता चला है कि बलात्कारी बाबा जिस कमरे में बलात्कार की घटना को अंजाम देता था, कमरे के बाहर अपने चेलों को सुरक्षा के लिए लगाया रहता था, जिससे उसके कुकर्म की भनक किसी और को ना लगे।
हालांकि करीबियों के इन दावों में कितना सच है, यह तो पुलिस की पूछताछ में ही खुलासा हो पाएगा।
कांग्रेस ने निशाना साधा
रीवा के नाबालिग छात्रा से गैंगरैप के आरोपी महंत- कथावाचक का जलवा….?
इसीलिये तो ऐसे लोगों को सरकारी सर्किट हाउस आसानी से मिल जाते है….
धर्म का जब राजनीति में दुरुपयोग होता है , तब यही पतन का कारण होता है…. pic.twitter.com/cK5bD4KRwh
— Narendra Saluja (@NarendraSaluja) March 30, 2022
अब मुद्दा यह है कि जब से राजनीति में भगवा चोले की अहमियत सर्वोपरी हुई है तब से भगवा ओढ़ने का फैशन चल पढ़ा है। इस भगवा की आढ़ में कुकर्म पर पर्दा डल जाता है और ताकतवर मंत्री तक पैरो में गिरे दिखते है।
मप्र के रीवा का मामला इसी भगवा चोले और राजनीति में धर्म के कुकर्मी प्रवेश का उदाहरण है। कथित महंत सीताराम दास निवासी गूढ जिला रीवा का मुख्य साथी नाबालिग के रेप में पकड़ा जाता है जो हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। जिस पर दर्जनों अपराध पंजीबद्ध है। भगवा चोला ओढ़कर इस महंत के चरणों में मध्यप्रदेश के ताकतवर मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, एसपी तक गिरे होते है। जिसे रीवा के वीवीआईपी सर्किट हॉउस में ठिकाना मिल जाता जहाँ के विशिष्ट ट्रीटमेंट में वह महंत भगवा चोले की मर्यादा को भंग कर देता है। क्या धर्म की आढ़ में कुकर्मो को ढकने भगवा चोला ओढ़े कथित महंत-संत-साधु की असलियत की पहचान किये बिना नेता और अधिकारी वशिभूत हों जाते है जो ख़ुद के सामर्थ्य और काबलियत पर भरोसा नहीं करते? कई सवाल उठते है जो राजनीति में धर्म के बेजा इस्तमाल को कुंठित करने जैसे है। इस तरह की घटनाये सुर्खिया बनती है। जो सनातन धर्म के लिये खतरा बनती जा रही है। अब भगवा चोला पहनकर शैतान घूम रहे है जिनका राजनीति में भी इस्तमाल हों रहा है पर इस चोले की आढ़ का कवच जब उतरता है तो विश्वास डगमगाता है और चोट सनातन धर्म को लगती है।
